फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थाई युवती से धोखाधड़ी: अपर्सोन ने इरफान को 55 लाख की दो बाइकें की थीं गिफ्ट, रेस्टोरेंट गिरवी रख लिया था कर्ज

Thu, 08 Oct 2026 03:33 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 08 Oct 2026 03:33 PM IST
सार

Kanpur News: अनवरगंज थाना क्षेत्र में थाईलैंड की युवती अपर्सोन ने अपने पति मोहम्मद इरफान पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, शादीशुदा होने की बात छिपाने और धर्मांतरण का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया। युवती का दावा है कि उसने इरफान को जन्मदिन पर 55 लाख रुपये की दो स्पोर्ट्स बाइकें गिफ्ट की थीं।

विज्ञापन
Fraud against Thai woman in Kanpur person had gifted two bikes worth 55 lakh on Irfans birthday
कानपुर में थाईलैंड की युवती से धोखाधड़ी - फोटो : amar ujala

कानपुर में थाईलैंड की युवती अपर्सोन ने पति इरफान के शौक पूरे करने के लिए लाखों रुपये खर्च किए। उसके दो जन्मदिन पर करीब 55 लाख रुपये की दो स्पोर्ट्स बाइकें भी गिफ्ट कीं। अब उसी पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है।


अपर्सोन का कहना है कि वह इरफान से बेहद प्यार करती थी, लेकिन उसने शादीशुदा होने की बात छिपाकर उसके साथ शादी की और रुपये लेने के बाद उससे दूरी बना ली। उसकी शिकायत पर अनवरगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर इरफान को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया।

Trending Videos
Fraud against Thai woman in Kanpur person had gifted two bikes worth 55 lakh on Irfans birthday
कानपुर में थाईलैंड की युवती से धोखाधड़ी - फोटो : amar ujala

इरफान को स्पोर्ट्स बाइकों का शौक था
अपर्सोन ने मंगलवार को अनवरगंज थाने में लाटूश रोड निवासी मोहम्मद इरफान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अपर्सोन ने बताया कि इरफान को स्पोर्ट्स बाइकों का शौक था। दिसंबर में उसके जन्मदिन पर लगातार दो साल उसने दो स्पोर्ट्स बाइकें निंजा-10 (21 लाख) और बीएमडब्लू-1000 (34 लाख) गिफ्ट की थीं।

Fraud against Thai woman in Kanpur person had gifted two bikes worth 55 lakh on Irfans birthday
कानपुर में थाईलैंड की युवती से धोखाधड़ी - फोटो : amar ujala

रेस्टोरेंट गिरवी रखा, रिश्तेदारों से भी कर्ज लिया
इरफान ने कानपुर में बाइकें दौड़ाते हुए वीडियो भी उसे भेजे थे। अपर्सोन ने बताया कि इरफान के शौक पूरे करने के लिए उसे अपना रेस्टोरेंट गिरवी रख रिश्तेदारों से भी कर्ज लेना पड़ा। जब वह सोमवार को इरफान के घर पहुंची, तो उसने उसे पहचानने से भी इन्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fraud against Thai woman in Kanpur person had gifted two bikes worth 55 lakh on Irfans birthday
कानपुर में थाईलैंड की युवती से धोखाधड़ी - फोटो : amar ujala

इरफान के परिजन बोले- युवती कर रही ब्लैकमेल
वहीं, इरफान के परिजन का कहना है कि युवती धर्मांतरण व रुपये देने के गलत आरोप लगा रही है। बाइकें इरफान ने अपने पैसों से खरीदी है। विदेशी युवती इरफान को ब्लैकमेल कर रही है। एसीपी अनवरगंज मंजय सिंह का कहना है कि थाई युवती से शादी के कागजात और रुपयों के लेनदेन के साक्ष्य मांगे गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed