आज के समय में गूगल मैप सिर्फ रास्ता बताने के काम नहीं आता। बल्कि, लोग इसका इस्तेमाल घर, दुकान, ऑफिस और दूसरी जगहों की लोकेशन खोजने के लिए भी करते हैं। अगर आपके घर या दुकान का सही पता गूगल मैप पर नहीं दिख रहा है, तो इसे जोड़ने या सुधारने का विकल्प मौजूद है।
{"_id":"6ab9d73a05fd50ed61070230","slug":"how-to-add-your-home-or-shop-address-on-google-maps-par-ghar-ya-dukan-ka-address-kaise-uplod-karein-2026-09-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: अपने घर-दुकान का एड्रेस गूगल मैप पर कैसे अपलोड करें? यहां जानें तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
काम की बात: अपने घर-दुकान का एड्रेस गूगल मैप पर कैसे अपलोड करें? यहां जानें तरीका
Mon, 28 Sep 2026 08:26 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 28 Sep 2026 08:26 AM IST
सार
गूगल मैप पर किसी गायब पते को जोड़ने या गलत पिन को ठीक करने का विकल्प मौजूद है। वहीं, दुकान या बिजनेस के लिए गूगल बिजनेस प्रोफाइल के जरिए एड्रेस और लोकेशन को मैनेज किया जा सकता है।
विज्ञापन
गूगल मैप पर एड्रेस जोड़ने का तरीका क्या है?
- फोटो : Amar Ujala AI
गूगल मैप पर एड्रेस जोड़ने का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
घर का पता गूगल मैप पर कैसे जोड़ें?
स्टेप 1
- अगर किसी जगह का पता गूगल मैप पर मौजूद नहीं है, तो आप नया पता जोड़ने का सुझाव दे सकते हैं
- इसके लिए गूगल मैप ऐप खोलें और अपने गूगल अकाउंट से साइन इन कर लें
- इसके बाद Contribute विकल्प पर जाएं
गूगल मैप पर एड्रेस जोड़ने का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
- यहां Update address का विकल्प मिलेगा जिसे चुन लें
- फिर नक्शे पर उस बिल्डिंग की सही जगह को सेंटर में रखें
- इसके बाद घर का सही पता दर्ज करें और Submit या Post करें
- ऐसे में इस तरीके से आप नए पते को गूगल मैप पर जोड़ सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
गूगल मैप पर एड्रेस जोड़ने का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
दुकान का पता गूगल मैप पर कैसे जोड़ें?
- अगर आपकी दुकान या कोई बिजनेस है, तो उसके लिए Google Business Profile बनाना बेहतर तरीका है
- Business Profile को बिना शुल्क जोड़ा या क्लेम किया जा सकता है
- इसके लिए Google Business Profile में जाकर अपना बिजनेस जोड़ना होता है और फिर उपलब्ध verification प्रक्रिया पूरी करनी होती है
विज्ञापन
गूगल मैप पर एड्रेस जोड़ने का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
- बिजनेस प्रोफाइल में सही पता दर्ज करने के साथ-साथ उसकी लोकेशन का पिन भी सेट किया जा सकता है
- अगर गूगल आपके पते को नहीं पहचान पा रहा है, तो Adjust विकल्प के जरिए नक्शे पर पिन को सही जगह रखा जा सकता है