Realme C83 5G :7000mAh की दमदार बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ रियलमीसी 83 5G, जानें क्यों है ये खास

Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Fri, 06 Mar 2026 07:51 PM IST
सार

Realme C83 5G specifications:

स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन रियलमी C83 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन खास तौर पर लंबी बैटरी लाइफ और स्मूथ डिस्प्ले के लिए डिजाइन किया गया है। जानिए इस फोन के फीचर्स के बारे में विस्तार से...

विज्ञापन
Realme C83 5G Launch: 7,000mAh Titan Battery 144Hz Display Powerhouse Arrives; Check Price Specs
रियलमी C83 5G - फोटो : realme.com

    चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने भारतीय बाजार में अपनी C-सीरीज़ का नया स्मार्टफोन रियलमी सी83 5जी लॉन्च कर दिया है। यह फोन खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी चाहते हैं। कंपनी ने इस फोन को दो कलर ऑप्शन ब्लूमिंग पर्पल और स्प्राउटिंग ग्रीन में पेश किया है। साथ ही यह तीन अलग-अलग रैम और स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। फोन की बिक्री सात मार्च को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और इसे फ्लिपकार्ट और रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकेगा। ग्राहकों को इसमें 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया गया है।

    रियलमी C83 5G
    रियलमी C83 5G - फोटो : realme.com

    रियलमी सी83 5जी के मुख्य स्पेसिफिकेशंस

    डिस्प्ले:

    फोन में 6.8-इंच का बड़ा एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह फीचर आमतौर पर महंगे स्मार्टफोन्स में देखने को मिलता है। इससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव ज्यादा स्मूद हो जाता है।

    रियलमी C83 5G
    रियलमी C83 5G - फोटो : realme.com

    प्रोसेसर

    : रियलमी सी83 5जी में मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 ऑक्टा-कोर चिपसेट लगाया गया है। यह प्रोसेसर रोजमर्रा के काम, सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और हल्की गेमिंग के लिए अच्छा माना जाता है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें