बार-बार चार्जिंग का झंझट खत्म: 120Hz डिस्प्ले व शानदार फीचर्स के साथ आया एआई प्लस नाेवा 2 पावर 5G, जानें कीमत

जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति शुक्ला
Sat, 19 Sep 2026 04:09 PM IST
सार

एआई प्लस ने भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन नोवा 2 पावर 5G आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। 7,000mAh की विशाल बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और एंड्रॉयड 16 पर आधारित OS के साथ आए इस फोन के क्या स्पेसिफिकेशंस हैं? आइए इसके फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं...

Ai+ Nova 2 Power 5G Launched India: 7,000mAh Battery, 120Hz Display
एआई प्लस नोवा 2 पावर 5G - फोटो : amarujala.com

    टीजर्स के जरिए लंबी सुर्खियां बटोरने के बाद आखिरकार एआई प्लस ने अपनी नोवा 2 सीरीज का नया स्मार्टफोन एआई प्लस नोवा 2 पावर 5जी भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह नया स्मार्टफोन पावरफुल प्रोसेसर, बड़ी स्क्रीन और दमदार 7,000mAh की बैटरी के साथ आता है, जो लंबे बैटरी बैकअप की तलाश करने वाले यूजर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है।

    6.75 इंच का 120Hz डिस्प्ले

    एआई प्लस नोवा 2 पावर 5जी में 6.75 इंच की एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी स्क्रीन दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 720×1600 पिक्सल है और डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। कंपनी के मुताबिक, स्क्रीन की HBM ब्राइटनेस 450 निट्स तक है। डिस्प्ले में पंच-होल डिजाइन दिया गया है, जिसमें 13MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

    एआई प्लस नोवा 2 पावर 5G
    एआई प्लस नोवा 2 पावर 5G - फोटो : flipkart.com

    डायमेंसिटी 7100 प्रोसेसर और 8GB तक रैम

    फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 7100 6nm ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसकी क्लॉक स्पीड 2.4GHz तक है और ग्राफिक्स के लिए माली-जी610 जीपीयू मिलता है। रैम के मामले में फोन को दो विकल्पों में पेश किया गया है। इसमें 6GB और 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में डुअल सिम सपोर्ट है और इसका सिम कॉन्फिगरेशन नैनो प्लस नैनो प्लस माइक्रोएसडी है।

    एआई प्लस नोवा 2 पावर 5G
    एआई प्लस नोवा 2 पावर 5G - फोटो : flipkart.com

    48MP का रियर कैमरा सेटअप

    • बैटरी ही नहीं, फोटोग्राफी लवर्स को भी यह फोन आकर्षित कर सकता है। नोवा 2 पावर 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें सोनी IMX582 सेंसर वाला 48MP प्राइमरी कैमरा है, जिसका अपर्चर f/1.8 है।
    • इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/2.2 है। रियर कैमरा सेटअप में एलईडी फ्लैश भी मिलता है। फोन से 2K 30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
    • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें f/2.0 अपर्चर वाला 13MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह कैमरा भी 2K 30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

    सॉफ्टवेयर की बात करें तो एआई प्लस नोवा 2 पावर 5G एंड्रॉयड 16 पर आधारित nxtQ OS पर चलता है। कंपनी ने फोन को लेटेस्ट एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म के साथ पेश किया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें