Chhath Puja 2026 Date: छठ महापर्व सूर्य देव और छठी मैया की उपासना से जुड़ा चार दिवसीय पर्व है। खासतौर पर बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और देश के कई अन्य हिस्सों में इसे श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है। इस दौरान व्रती कठिन नियमों का पालन करते हुए नहाय-खाय से पर्व की शुरुआत करते हैं और उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत का समापन होता है। कार्तिक शुक्ल पक्ष में मनाए जाने वाले इस पर्व में नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य चार प्रमुख पड़ाव होते हैं। अगर आप भी 2026 में छठ पूजा की तैयारी कर रहे हैं तो आइए जानते हैं किस दिन कौन-सा अनुष्ठान किया जाएगा।
छठ महापर्व 2026: कब है छठ पूजा? जानें नहाय-खाय, खरना और अर्घ्य की तारीख
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता सिंह
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:32 PM IST
सार
Chhath Puja 2026: छठ महापर्व सूर्य देव और छठी मैया की आराधना का चार दिवसीय पर्व है। इस दौरान नहाय-खाय, खरना और सूर्य देव को संध्या व प्रातःकालीन अर्घ्य देने की परंपरा है। आइए जानते हैं 2026 में छठ पूजा कब है और नहाय-खाय से लेकर अर्घ्य तक की सही तारीखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन