{"_id":"6ab8bd69d85d917d0c014e2f","slug":"daughters-day-2026-7-best-things-to-give-your-daughter-as-daughters-day-gift-2026-09-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटी दिवस 2026: बेटी दिवस पर क्या दें अपनी बिटिया को? इन 7 चीजों से बनाएं उसकी जिंदगी खास","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
बेटी दिवस 2026: बेटी दिवस पर क्या दें अपनी बिटिया को? इन 7 चीजों से बनाएं उसकी जिंदगी खास
Sun, 27 Sep 2026 01:00 PM IST
Shruti Gaur
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:00 PM IST
सार
Daughters Day 2026: आज बेटी दिवस है। ऐसे में अपनी बिटिया को किसी तरह का महंगा तोहफा देने की जगह उसे ऐसी चीज दें, जो उसके साथ जिंदगी भर रहे।
विज्ञापन
बेटी दिवस पर अपनी बिटिया को क्या दें ?
- फोटो : AI
Daughters Day 2026: बेटी के लिए माता-पिता का प्यार किसी महंगे गिफ्ट या बड़े सरप्राइज का मोहताज नहीं होता। कई बार छोटी-सी कोशिश, प्यार भरे शब्द और साथ बिताया गया समय उसके लिए किसी कीमती तोहफे से ज्यादा मायने रखता है।
बेटी दिवस पर अपनी बिटिया को क्या दें ?
- फोटो : AI
1. बेटी को अपना समय दें
आज की व्यस्त जिंदगी में बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताना अपने आप में एक खास तोहफा है। बेटी के साथ बैठकर उसकी पसंद की फिल्म देखें, साथ खाना खाएं या कहीं घूमने जाएं। इस दौरान फोन को एक तरफ रखकर सिर्फ उसके साथ समय बिताने की कोशिश करें। आपके साथ बिताया यह समय उसके लिए लंबे समय तक यादगार रह सकता है।

2. उसकी बात बिना टोके सुनें
बेटी को यह एहसास होना जरूरी है कि वह अपने मन की बात आपसे खुलकर कह सकती है। उसकी पढ़ाई, दोस्ती, करियर या किसी परेशानी से जुड़ी बात हो, उसे तुरंत जज करने के बजाय पहले ध्यान से सुनें। माता-पिता का यह भरोसा बेटी के लिए किसी भी महंगे गिफ्ट से ज्यादा खास हो सकता है।

3. उस पर अपना भरोसा जताएं
बेटी के फैसलों और क्षमताओं पर भरोसा जताना उसके आत्मविश्वास को मजबूत करने में मदद कर सकता है। अगर वह कोई नया काम शुरू करना चाहती है, तो उसकी बात समझें और जरूरत पड़ने पर मार्गदर्शन दें। उसे यह महसूस कराएं कि गलती होने पर भी परिवार उसका साथ देगा।

4. उसकी पसंद का सम्मान करें
हर बेटी की अपनी पसंद, रुचि और सपने होते हैं। जरूरी नहीं कि उसकी पसंद हमेशा माता-पिता की पसंद जैसी हो। बेटी दिवस पर उसे यह भरोसा दें कि उसकी पसंद और विचार भी परिवार में मायने रखते हैं। यह भावनात्मक समर्थन उसके लिए लंबे समय तक खास रहेगा।