फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या AI बन सकता है आपका डिजिटल डॉक्टर? हेल्थ सलाह लेते समय इन बातों का रखें ध्यान

Wed, 30 Sep 2026 11:21 AM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Wed, 30 Sep 2026 11:21 AM IST
सार

Artificial Intelligence in Healthcare: आज के समय में हर जगह एआई का इस्तेमाल हो रहा है। बहुत से लोग तो हेल्थ के मामले में भी एआई से से ही सलाह ले रहे हैं। ये कितना सही है, आइए जानते हैं।

विज्ञापन
does ai really gives right advice in healthcare know here in hindi
क्या AI बन सकता है आपका डिजिटल डॉक्टर? - फोटो : AI
Artificial Intelligence in Healthcare: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI ने हमारी रोजमर्रा की जिंदगी को काफी आसान बना दिया है। अब लोग पढ़ाई, नौकरी और खरीदारी से लेकर स्वास्थ्य से जुड़े सवालों के जवाब के लिए भी AI टूल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। सिरदर्द, बुखार, पेट दर्द या किसी रिपोर्ट को समझने जैसे सवालों पर कुछ ही सेकंड में जवाब मिल जाता है। लेकिन सवाल यह है कि क्या AI से मिली हेल्थ सलाह पर पूरी तरह भरोसा किया जा सकता है? आज हम आपसे इसी बारे में जानकारी देंगे डिटेल में। 


 
does ai really gives right advice in healthcare know here in hindi
क्या AI बन सकता है आपका डिजिटल डॉक्टर? - फोटो : AI
AI से मिली हेल्थ सलाह कितनी भरोसेमंद है?

 AI बड़े पैमाने पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर जवाब तैयार करता है। यह स्वास्थ्य से जुड़े सामान्य सवालों को समझने, मेडिकल शब्दों का अर्थ बताने और डॉक्टर से पूछे जाने वाले सवाल तैयार करने में मददगार हो सकता है।

 हालांकि, AI आपके शरीर की जांच नहीं कर सकता और न ही आपकी पूरी मेडिकल हिस्ट्री को उसी तरह समझ सकता है जैसे डॉक्टर व्यक्तिगत परामर्श के दौरान करते हैं। इसलिए AI के जवाब को अंतिम मेडिकल सलाह मानना उचित नहीं है।

 
does ai really gives right advice in healthcare know here in hindi
क्या AI बन सकता है आपका डिजिटल डॉक्टर? - फोटो : AI
AI हेल्थ सलाह के क्या फायदे हैं?
 
  •  मेडिकल टर्म्स को आसान भाषा में समझने में मदद मिल सकती है।
  • किसी बीमारी से जुड़ी सामान्य जानकारी जल्दी मिल सकती है।
  •  डॉक्टर से मिलने से पहले सवालों की लिस्ट तैयार की जा सकती है।
  •  मेडिकल रिपोर्ट में लिखे सामान्य शब्दों का अर्थ समझने में सहायता मिल सकती है।
  • हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी सामान्य जानकारी हासिल की जा सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
does ai really gives right advice in healthcare know here in hindi
क्या AI बन सकता है आपका डिजिटल डॉक्टर? - फोटो : AI
  AI हेल्थ सलाह में क्या सावधानी रखें?

1. AI को डॉक्टर का विकल्प न मानें

 AI सामान्य जानकारी दे सकता है, लेकिन बीमारी का सटीक निदान करने के लिए मरीज की जांच, मेडिकल हिस्ट्री और आवश्यक टेस्ट की जरूरत हो सकती है।

2. दवाओं को लेकर खुद फैसला न लें

 AI से मिली जानकारी के आधार पर किसी दवा को शुरू करना, बंद करना या उसकी खुराक बदलना जोखिम भरा हो सकता है। दवाओं से जुड़े फैसले डॉक्टर या योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह से लेने चाहिए।

 
विज्ञापन
does ai really gives right advice in healthcare know here in hindi
क्या AI बन सकता है आपका डिजिटल डॉक्टर? - फोटो : AI
3. गंभीर लक्षणों में AI पर निर्भर न रहें

 सीने में दर्द, सांस लेने में गंभीर परेशानी, बेहोशी, अचानक कमजोरी, स्ट्रोक के संकेत या अत्यधिक रक्तस्राव जैसे गंभीर लक्षण होने पर AI से जवाब लेने के बजाय तुरंत चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए।

4. हर AI जवाब सही नहीं होता

 AI कभी-कभी गलत, अधूरी या संदर्भ से बाहर जानकारी भी दे सकता है। इसलिए स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी को विश्वसनीय मेडिकल स्रोत या डॉक्टर से सत्यापित करना जरूरी है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed