उत्तराखंड में वीकेंड पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। इस दौरान मसूरी और कैंची धाम में जाम के झाम से निपटने के लिए किए गए पुलिस के इंतजाम भी कम पड़ गए। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की भीड़ के साथ अब होटलों का एक साथ चेकआउट भी शहर के लिए मुसीबत बन गया है। रविवार को लगातार तीसरे दिन सुबह चेकआउट के समय शहर के प्रमुख चौक-चौराहे जाम से जूझते रहे। उधर कैंची धाम में भी भारी भीड़ रही।
रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर 12 बजे के बीच सबसे ज्यादा ट्रैफिक का दबाव रहा। होटलों से एक साथ पर्यटकों के वाहन निकलने के बाद लाइब्रेरी चौक और पिक्चर पैलेस चौक और मालरोड़ में वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालात यह रहे कि कई पर्यटक और स्थानीय लोग घंटों जाम में फंसे रहे। माल रोड समेत आसपास के संपर्क मार्गों पर भी वाहनों की रफ्तार थम गई।
UK Big News: कैबिनेट में बड़े फैसले, भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी की घोषणा, खानपुर में एनकाउंटर, पढ़ें अपडेट
2 of 5
मसूरी में जाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शनिवार को प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह गहलोत ने होटल संचालकों से अपील की थी कि पर्यटकों का चेकआउट क्षेत्रवार अलग-अलग समय पर कराया जाए। इसका मकसद एक साथ वाहनों के सड़क पर आने से होने वाले ट्रैफिक दबाव को कम करना और मालरोड के लाइब्रेरी और भगत सिंह चौक पर ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करना था। लेकिन रविवार को पुलिस की अपील का खास असर दिखाई नहीं दिया।
3 of 5
मसूरी में जाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अधिकांश होटलों में पूर्व निर्धारित समय पर ही चेकआउट हुआ और एक साथ बड़ी संख्या में वाहन मालरोड के दोनों बैरियर पर आ गए। चेकआउट के समय बड़ी संख्या में पर्यटक अपने वाहनों से मसूरी से बाहर निकलते हैं। इससे लाइब्रेरी और पिक्चर पैलेस की ओर जाने वाले मार्गों पर अचानक वाहनों का दबाव बढ़ जाता है।
4 of 5
कैंची धाम में जाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, नैनीताल जिले के प्रसिद्ध कैंची धाम में रविवार को बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। वीकेंड के चलते सुबह से ही कैंची धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूर-दराज के क्षेत्रों से बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे।
5 of 5
कैंची धाम में जाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुबह करीब चार बजे से ही श्रद्धालु मंदिर के गेट के बाहर कतार में खड़े होने लगे थे। दर्शन शुरू होने का इंतजार कर रहे श्रद्धालु बाबा नीब करौरी महाराज के जयकारे लगाते रहे। सुबह सात बजे से श्रद्धालुओं को मंदिर में दर्शन कराए गए। इसके बाद भी दिनभर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।