मेष राशि
आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है और आपको किसी नौकरी का प्रस्ताव भी मिल सकता है। प्रेम और संतान से जुड़ी खुशियां आपका मन प्रसन्न रखेंगी। व्यापार के लिहाज से भी दिन अच्छा रहेगा। निवेश में आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
2 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को धन लाभ मिलता दिख रहा है। व्यापार और कामकाज के लिहाज से दिन काफी सकारात्मक रहेगा। इसके अलावा छात्रों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार से भी हो सकती है।
3 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
आज मन में अनावश्यक चिंताएं जगह बना सकती हैं। पुरानी बातों का भार दिल पर रहेगा। इसलिए बेवजह की बातों को लेकर परेशान होने से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा। पुराने स्रोतों से भी धन आता रहेगा।
4 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
दिन सामान्य आपके लिए रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और आप खुद को पहले से अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं। प्रेम और संतान का साथ मिलने से मन को सुकून और खुशी मिलेगी।
5 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
सिंह राशि
यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। आपसे मिलने कोई आ सकता है। प्रेम और संतान से भी सुखद सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में भी यह समय थोड़ा संभलकर चलने का है।