Shani Vakri In July Month 2026: शनि देव इस समय गुरु की राशि मीन में विराजमान हैं। इसी राशि में रहते हुए 27 जुलाई 2026 को रात 10:21 बजे वे वक्री होने जा रहे हैं। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, शनि 11 दिसंबर 2026 तक इसी वक्री अवस्था में रहेंगे। चूंकि शनि सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रहों में से एक हैं, इसलिए उनकी चाल का प्रभाव लंबे समय तक देखने को मिलता है। ऐसे में शनि की वक्री चाल कुछ राशि के जातकों के लिए करियर, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक जीवन, वैवाहिक संबंध और मानसिक तनाव से जुड़ी चुनौतियां बढ़ा सकती है। आइए जानते हैं किन राशियों को इस अवधि में विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता होगी।
Shani Vakri 2026: न्याय के देवता शनि होंगे वक्री, दिसंबर तक इन राशि वालों को नौकरी-परीक्षा में आएंगी दिक्कतें
Shani Vakri In July Month 2026: शनि वक्री से इन राशि वालों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। इस समय कई यात्रा करनी पड़ सकती है, जिससे तनाव और खर्च भी बढ़ सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शनि दशम और एकादश भाव के स्वामी होकर वर्तमान में द्वादश भाव में वक्री होंगे। इस दौरान अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे आर्थिक संतुलन प्रभावित होने की आशंका रहेगी। नौकरी या व्यवसाय से जुड़े मामलों में भी सोच-समझकर निर्णय लेना बेहतर रहेगा। बड़े निवेश, उधार या साझेदारी से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न लें, अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर भी थोड़ी सावधानी रखना जरूरी रहेगा।
Sawan 2026: सावन में ग्रहों का बनेगा कई संयोग, इन राशियों के ऊपर रहेगी भगवान शिव की विशेष कृपा
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए शनि पंचम और षष्ठ भाव के स्वामी होकर सप्तम भाव में वक्री होंगे। सप्तम भाव वैवाहिक जीवन और साझेदारी का प्रतिनिधित्व करता है। इस दौरान जीवनसाथी के साथ मतभेद या विचारों में असहमति बढ़ सकती है। किसी भी विवाद को शांतिपूर्वक सुलझाने का प्रयास करें। कानूनी मामलों, साझेदारी या महत्वपूर्ण समझौतों में जल्दबाजी करने से बचें, क्योंकि छोटी-सी चूक भी नुकसान का कारण बन सकती है।
Weekly Lucky Horoscope: इस सप्ताह इन राशि वालों की चमक उठेगी किस्मत, धन लाभ के साथ बनेंगे यात्रा के योग
Weekly Horoscope (6-12 July 2026): मीन समेत इन तीन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए शनि तृतीय और चतुर्थ भाव के स्वामी होकर पंचम भाव में वक्री होंगे। इस अवधि में संतान से जुड़ी चिंताएं बढ़ सकती हैं या उनकी शिक्षा और भविष्य को लेकर मन परेशान रह सकता है। व्यापारियों को बाजार में फंसे धन को निकालने में दिक्कतें आ सकती हैं। प्रेम संबंधों में भी धैर्य और समझदारी से काम लेने की आवश्यकता होगी। वहीं शेयर बाजार, सट्टा या किसी भी प्रकार के जोखिम वाले निवेश से दूरी बनाकर रखना अधिक लाभदायक रहेगा।
Surya-Guru Yuti: सूर्य-गुरु की युति से चमकेगी इन राशि वालों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में मिलेंगे सुनहरे अवसर
मीन राशि
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
मीन राशि के लिए शनि एकादश और द्वादश भाव के स्वामी होकर लग्न (प्रथम भाव) में वक्री होंगे। इस दौरान कार्यों में बार-बार रुकावटें आने से आत्मविश्वास प्रभावित हो सकता है। मेहनत का परिणाम मिलने में देरी होने से मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल न करें और नियमित दिनचर्या बनाए रखें। हालांकि धैर्य, अनुशासन और सतर्कता के साथ कार्य करने पर शनि के प्रतिकूल प्रभावों को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
Budh Vakri: बुध की वक्री अवस्था में इन 4 राशियों को होगा लाभ, 7 जुलाई से कम होगा तनाव और मिलेंगे नए अवसर