फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंगल-गुरु की युति: पूरे अक्तूबर इन 3 राशि वालों का रहेगा गोल्डन टाइम, हर काम में मिलेंगे शानदार रिजल्ट

Wed, 30 Sep 2026 11:30 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 30 Sep 2026 11:30 AM IST
सार

Guru Mangal Mahayuti In Kark Rashi 2026: मंगल और गुरु कर्क राशि में विराजमान हैं। इन दोनों ग्रहों की युति कुछ राशियों के लिए बेहद खास है। इस समय जातकों के मेहनत और प्रयासों से लंबे समय से रुके काम पूरे होने के योग बनेंगे। साथ ही किस्मत का साथ भी जातकों को मिल सकता है। 

विज्ञापन
guru mangal mahayuti in kark rashi 2026,guru mangal mahayuti in kark rashi 2026
Guru Mangal Mahayuti In Kark Rashi 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

Guru Mangal Mahayuti In Kark Rashi 2026: मंगल और गुरु ज्योतिष के दो प्रमुख ग्रह माने जाते हैं, जिनका प्रभाव जातकों के जीवन पर काफी महत्वपूर्ण होता है। मान्यताओं के अनुसार, कुंडली में इन दोनों की मजबूत स्थिति व्यक्ति को प्रभावशाली बनाने में बड़ी भूमिका निभाती हैं। मंगल की मजबूत स्थिति जहां जातक को ऊर्जावान, निडर और साहसी बनाती है, वहीं देवगुरु बृहस्पति मजबूत भाग्य और समृद्धि देते हैं। यही कारण है कि, इन दोनों ग्रहों की युति को ज्योतिष में विशेष माना जाता है। वर्तमान में यह शक्तिशाली युति कर्क में बनी हुई है, जो 31 अक्तूबर 2026 तक रहने वाली है। ऐसे में पूरे अक्तूबर इस युति का प्रभाव कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रह सकता है। इस दौरान जातकों को करियर में बड़ी सफलता और हर काम में मनचाही तरक्की मिलने की अधिक संभावनाएं हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।


शनि गोचर: साल 2027 में इन राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, पूरी हो सकती है धन समेत कई इच्छाएं

guru mangal mahayuti in kark rashi 2026,guru mangal mahayuti in kark rashi 2026
Guru Mangal Mahayuti In Kark Rashi 2026 - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए मंगल-गुरु की युति काफी शुभ साबित हो सकती है। इस दौरान आपको अपने कार्यों में मनचाही सफलता मिलने की अधिक संभावना है। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपके द्वारा किए गए परिश्रम और प्रयास रंग ला सकते हैं। कई चीजें आपके पक्ष में जाती हुई नजर आएंगी। दोस्तों और परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा। लव पार्टनर के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे और आप दोनों के बीच आपसी समझ बेहतर होने की संभावना है। करियर को लेकर आपके सभी प्रयास सफल होते नजर आएंगे।
अक्तूबर में न्याय और कर्मफलदाता शनि बदलेंगे अपनी चाल, जानें मेष, वृषभ और मिथुन राशि पर कैसा होगा असर

guru mangal mahayuti in kark rashi 2026,guru mangal mahayuti in kark rashi 2026
Guru Mangal Mahayuti In Kark Rashi 2026 - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह अवधि रिश्तों और करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण रह सकती है। आपको अपने रिश्तों में खूब सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं। काम से जुड़ा स्थान परिवर्तन भी संभव माना जा रहा है, जो आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है।  संपत्ति या पहले किए गए वित्तीय फैसलों से जुड़े मामलों में भी लाभ मिलने की संभावना है। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आर्थिक मामलों में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है और पुराने निवेश से भी फायदा मिलने के योग बन सकते हैं। मनचाहा साथी मिलने की अधिक संभावनाएं बनेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
guru mangal mahayuti in kark rashi 2026,guru mangal mahayuti in kark rashi 2026
Guru Mangal Mahayuti In Kark Rashi 2026 - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए मंगल-गुरु की युति कई नए अवसर लेकर आ सकती है। विदेश से जुड़े मामलों में नए अवसर बनने की संभावना है। काम या कारोबार के सिलसिले में विदेश से जुड़ने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों को उनके परिश्रम और प्रयास का पूरा फल प्राप्त हो सकता है और पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। यह समय सुख-सुविधाओं से जुड़े मामलों के लिए भी महत्वपूर्ण रह सकता है। वहीं, छात्र वर्ग के लिए भी यह अवधि अनुकूल रहने की संभावना है। घर और बाहर कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी।

न्याय और कर्मफलदाता शनि बदलेंगे अपनी चाल, जानें कर्क, सिंह और कन्या राशि पर कैसा होगा असर
मंगल कर्क गोचर 2026: नवंबर तक इन 3 राशि के लोग रहें अलर्ट, नौकरी-व्यापार में शॉर्टकट पड़ेगा भारी
 

                
        
                
         
        

                
        
                
         
        डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed