Ganesh Chaturthi 2026 Horoscope: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। इस बार गणेश चतुर्थी 14 सितंबर 2026, सोमवार को मनाई जा रही है। इस शुभ अवसर पर भगवान गणेश का जन्मोत्सव मनाया जाता है और बप्पा के आगमन की खुशी में देशभर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना का भव्य आयोजन किया जाता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, भगवान गणेश को बुद्धि और शुभता के कारक देवता माना जाता है। उनकी कृपा से जीवन में सफलता और सकारात्मकता आती है। ऐसे में गणेश चतुर्थी से कुछ राशियों के लिए समय बेहद शुभ रहने वाला है। इन जातकों को करियर, नौकरी, निवेश और जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये भाग्यशाली राशियां।
लकी राशियां: 18 सितंबर तक इन राशियों के लिए चमत्कारी रहेगा समय, भाग्य का खुलेगा द्वार
बुधादित्य राजयोग 2026: सूर्य और बुध बनाएंगे खास युति, 10 दिनों तक इन 4 राशि के लिए रहेंगे आर्थिक उन्नति के योग
2 of 4
Ganesh Chaturthi 2026 Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों पर गणेश जी की विशेष कृपा रहने वाली है। व्यापार में बड़ा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार में खुशियां और सुख-शांति बनी रहेगी। अगर विवाह में किसी तरह की बाधा आ रही थी, तो वह भी धीरे-धीरे दूर होती दिखाई देगी। नई योजना का अच्छा फल आपको मिल सकता है। बिजनेस के सिलसिले में की गई यात्राएं आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती हैं। भौतिक सुख बढ़ेगा। इस समय किसी नए व्यापार का प्रारंभ भी आप कर सकते हैं।
3 of 4
Ganesh Chaturthi 2026 Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को इस दौरान सफलता मिलने से उनका प्रभाव और मान-सम्मान कई गुना बढ़ सकता है। आपकी सामाजिक छवि में भी निखार आएगा। नौकरी में पद या नई जिम्मेदारी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और भाग्य का हर कदम पर साथ मिलने के योग हैं। जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।
ग्रहण योग 2026 प्रभाव: 9 से 11 सितंबर तक मेष सहित इन राशि के लोग रहें अलर्ट, भारी पड़ सकती है लापरवाही
4 of 4
Ganesh Chaturthi 2026 Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापारियों को नए संपर्क बनाने के साथ कारोबार से जुड़े नए अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा और परीक्षा में अच्छे अंक मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव महसूस हो सकते हैं। वहीं, नौकरीपेशा जातकों के लिए प्रमोशन के योग बन रहे हैं। कला के क्षेत्र में आपके अवसर बढ़ेंगे। व्यापार में कोई अच्छी डील हो सकती है।
बुधादित्य राजयोग 2026: सूर्य और बुध बनाएंगे खास युति, 10 दिनों तक इन 4 राशि के लिए रहेंगे आर्थिक उन्नति के योग
बुध कन्या गोचर 2026: भद्र राजयोग से पलटेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत, हर काम में होंगे सफल
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।