फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंक ज्योतिष: मूलांक के अनुसार जानें किससे बनेगी आपकी सबसे अच्छी जोड़ी, किन अंकों से रहता है मतभेद

Wed, 23 Sep 2026 01:39 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 23 Sep 2026 01:39 PM IST
सार

अंक ज्योतिष में कुछ मूलांकों के बीच तालमेल अच्छा रहता है, जबकि कुछ के बीच विचारों का अंतर देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं किस मूलांक की किन अंकों के साथ अच्छी संगति बनती है और किनसे मतभेद हो सकते हैं।

विज्ञापन
Mulank compatibility numerology know which mulank is compatible with you
मूलांक से जानें किन लोगों से बनेगी और किनसे रहेगा टकराव - फोटो : AI

अंक ज्योतिष में जन्मतिथि को व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व से जोड़कर देखा जाता है। माना जाता है कि जन्म की तारीख से प्राप्त मूलांक व्यक्ति की सोच, व्यवहार और रिश्तों को लेकर उसकी पसंद के बारे में कई संकेत दे सकता है। कुल 9 मूलांक माने गए हैं और प्रत्येक का संबंध एक विशेष ग्रह से बताया जाता है। यही वजह है कि कुछ मूलांकों के बीच तालमेल अच्छा रहता है, जबकि कुछ के बीच विचारों का अंतर देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं किस मूलांक की किन अंकों के साथ अच्छी संगति बनती है और किनसे मतभेद हो सकते हैं।

Mulank compatibility numerology know which mulank is compatible with you
मूलांक 1 - फोटो : adobe stock

मूलांक 1
जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 होता है। इस मूलांक का संबंध सूर्य से माना जाता है। ऐसे लोग आत्मविश्वासी, मेहनती, अनुशासन पसंद करने वाले और अपने फैसलों पर टिके रहने वाले होते हैं। 

  • मूलांक 1 के लोगों की समान मूलांक के अलावा 5 और 9 वालों के साथ भी अच्छी दोस्ती देखने को मिलती है। 
  • वहीं, 8 अंक वाले लोगों के साथ विचारों में टकराव की संभावना अधिक रहती है।
Mulank compatibility numerology know which mulank is compatible with you
मूलांक 2 - फोटो : adobe stock

मूलांक 2
2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 2 होता है। ये लोग भावुक, शांत और कल्पनाशील स्वभाव के माने जाते हैं। परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, उनमें धैर्य बनाए रखने की क्षमता होती है। 

  • मूलांक 2 वालों की 2 के अलावा 3 और 5 मूलांक वाले लोगों के साथ अच्छी समझ बन सकती है। 
  • वहीं 4, 8 और 9 मूलांक वालों के साथ तालमेल अपेक्षाकृत कम माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mulank compatibility numerology know which mulank is compatible with you
मूलांक 3 - फोटो : adobe stock

मूलांक 3
अगर जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 है तो मूलांक 3 होगा। इस अंक से जुड़े लोग समझदार, प्रभावी ढंग से बातचीत करने वाले, धार्मिक विचारों वाले और उदार स्वभाव के माने जाते हैं। 

  • इनकी समान मूलांक के अलावा 1, 2 और 9 वालों के साथ भी अच्छी बनती है। 
  • दूसरी ओर, 6 मूलांक के लोगों के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन
Mulank compatibility numerology know which mulank is compatible with you
मूलांक 4 - फोटो : adobe stock

मूलांक 4
4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है। ऐसे लोग नियमों का पालन करने वाले, ईमानदार और व्यवस्थित जीवन पसंद करने वाले माने जाते हैं। 

  • इनकी 4 के अलावा 6 और 7 मूलांक वालों के साथ अच्छी संगति रहती है। 
  • वहीं 2 और 9 मूलांक वाले लोगों के साथ विचारों का तालमेल कम बैठने की संभावना रहती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed