अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्मतिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
अंक-1
नाम अक्षर – A I J Q Y
सरकारी व्यक्तियों के कारण परेशानी उत्पन्न हो सकती है। दोपहर तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शाम को स्थिति बेहतर होगी। दुर्घटना घट सकती है। घर में चोरी भी हो सकती है।
शुभ अंक -5
शुभ रंग – सफेद
अंक–2
नाम अक्षर–B K R
सेहत ठीक नहीं रहेगी। जुकाम, सिर दर्द सता सकता है। सही पानी का प्रयोग इनफेक्शन से बचाएगा। विदेश यात्रा संभव है। विदेश में अगर निवास बनाना चाहते हैं, तो प्रयास करें।
शुभ अंक-19
शुभ रंग- नीला
अंक - 3
नाम अक्षर –C G L S
विद्यार्थियों के लिये आज का दिन भाग्यशाली है। साझेदारी में व्यापार करने से लाभ हो सकता है। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। आफिस की राजनीति में बाजी आपके हाथ में होगी।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग – हरा
अंक –4
नाम अक्षर –D M T
दिन भर झमेलों में फंसे रहेंगे। शाम तक रास्ता मिल जायेगा। प्रेम में कुछ जातकों के अतिरिक्त सम्बन्ध बन सकते हैं। नये प्रेम संबंध आपको आकर्षित करेंगे। जीवनसाथी को लेकर भाईयों से अनबन हो सकती है। विवेक से कार्य करें।
शुभ अंक – 24
शुभ रंग – हल्का गुलाबी