फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News: 20-Year-Old Bombs Found Under Tree, Army & Police Defuse Suspicious Ammunition Item

Sagar News: सागर में पेड़ के नीचे मिले 20 साल पुराने पांच बम, आर्मी-पुलिस ने संदिग्ध एम्युनिशन को किया डिफ्यूज

Fri, 21 Aug 2026 10:52 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Fri, 21 Aug 2026 10:52 PM IST
सार

सागर के बमोरी बीका गांव में पेड़ के नीचे 20 साल पुराने पांच एम्युनिशन अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस और सेना की बम डिस्पोजल टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र सुरक्षित किया। जांच में चार अवशेष निष्क्रिय मिले, जबकि एक संदिग्ध एम्युनिशन को सेना ने सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।

विज्ञापन
Sagar News: 20-Year-Old Bombs Found Under Tree, Army & Police Defuse Suspicious Ammunition Item
संदिग्ध बम

विस्तार

सागर जिले में शुक्रवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम बमोरी बीका में एक पेड़ के नीचे 20 साल पुराने पांच बम पड़े मिले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस और सेना की बम डिस्पोजल टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला और एक संदिग्ध एम्युनिशन को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे बमोरी बीका गांव के सरपंच ने सिविल लाइन थाना प्रभारी आनंद सिंह ठाकुर को सूचना दी कि गांव के पास एक पेड़ के नीचे बम जैसी पांच वस्तुएं लावारिस पड़ी हुई हैं। मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके को सील करते हुए सेना की यूनिट को सूचित किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ड्राइवर के घर से मिले 3.2 करोड़ मामले में लोकायुक्त का शिकंजा, रिटायर्ड इंजीनियर समेत चार पर FIR
विज्ञापन
विज्ञापन


चार बम थे पहले से निष्क्रिय, 1 को किया गया नष्ट
सेना की बम डिस्पोजल एक्सपर्ट टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पता चला कि वे एम्युनिशन की कैप थीं। आर्मी एक्सपर्ट्स के मुताबिक ये सभी अवशेष करीब 20 साल पुराने थे। जांच में 4 बम पहले से ही डिफ्यूज (निष्क्रिय) पाए गए, जबकि 1 पीस संदिग्ध था जिसमें विस्फोटक होने की आशंका थी। सेना की टीम ने बिना जोखिम लिए संदिग्ध बम को सुरक्षित तरीके से डिस्पोज कर दिया।

फायरिंग रेंज के पास का है इलाका: थाना प्रभारी
थाना प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि यह इलाका आर्मी की फायरिंग रेंज के समीप स्थित है। सैन्य अभ्यास के दौरान बचे हुए पुराने एम्युनिशन के अवशेष अक्सर इस तरह बहकर या पड़े रह जाते हैं। करीब डेढ़ महीने पहले भी यहां पुराना एम्युनिशन मिला था। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई नया गोला-बारूद नहीं है और इनमें सामान्य रूप से विस्फोट की संभावना नहीं होती, क्योंकि इनका मैकेनिज्म काफी सुरक्षित होता है और हाई एक्सप्लोसिव विशेष प्रक्रिया से ही ऑपरेट होता है। सेना द्वारा एम्युनिशन के सुरक्षित निस्तारण के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed