{"_id":"6a8a5e4bd61aed37c002c758","slug":"mp-sagar-sdrf-rescues-9-youths-trapped-on-island-after-river-swells-near-aapchand-caves-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी के सागर में बड़ा हादसा टला: अचानक उफान पर आई नदी, नौ लोग टापू पर फंसे; एसडीआरएफ ने देर रात किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी के सागर में बड़ा हादसा टला: अचानक उफान पर आई नदी, नौ लोग टापू पर फंसे; एसडीआरएफ ने देर रात किया रेस्क्यू
Sun, 23 Aug 2026 08:13 AM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 08:13 AM IST
सार
सागर के आपचंद गुफा पर्यटन स्थल के पास नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से पिकनिक मनाने पहुंचे नौ युवक-युवतियां नदी के बीच टापू पर फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। अंधेरे और तेज बहाव के बीच चले रेस्क्यू ऑपरेशन में सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
सागर जिले में स्थित आपचंद गुफा के पास नदी में फंसे नौ युवक-युवतियां
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के सागर जिले में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल आपचंद गुफा के पास एक बड़ा हादसा होने से टल गया। पिकनिक मनाने पहुंचे सागर शहर के नौ युवक-युवतियां नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने के कारण बीच टापू पर फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम ने मोर्चा संभाला और देर रात तक चले कठिन ऑपरेशन के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
अचानक बढ़ा पानी, टापू पर घिरे युवा
सागर शहर से युवक-युवतियों का एक दल सानौधा थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल आपचंद गुफा घूमने पहुंचा था। सभी लोग नदी के समीप थे, तभी अचानक नदी में पानी का बहाव और जलस्तर तेजी से बढ़ गया। जब तक वे संभल पाते, पानी ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और वे नदी के बीच बने एक टापू पर फंस गए।
अंधेरे और तेज बहाव के बीच एसडीआरएफ ने संभाला मोर्चा
युवकों के फंसने की सूचना मिलते ही सानौधा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। रात का अंधेरा और नदी का तेज बहाव होने के कारण स्थानीय स्तर पर रेस्क्यू करना संभव नहीं था। पुलिस ने तुरंत SDRF (स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) की टीम को बुलाया। एसडीआरएफ टीम ने बोट और रेस्क्यू उपकरणों की मदद से भारी मशक्कत के बाद एक-एक करके सभी 9 युवक-युवतियों को सुरक्षित किनारे पहुंचाया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP Weather Today: पूर्वी एमपी में बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, नदी-नाले उफान पर, 14 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट
विधायक गोपाल भार्गव ने लिया जायजा
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक गोपाल भार्गव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ राहत एवं बचाव कार्य की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। समय रहते बचाव दल के सक्रिय होने से एक बड़ी अनहोनी टल गई। रेस्क्यू किए गए सभी युवा पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।