{"_id":"6aa8ba3b51354fc2250892a1","slug":"jal-satyagraha-over-mother-infant-deaths-supporters-take-to-the-beehar-demanding-an-fir-rewa-news-c-1-1-noi1337-4726088-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीवा: जच्चा-बच्चा की मौत का मामला गर्माया, बीहर नदी में जल सत्याग्रह करने उतरे परिजन, एफआईआर की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीवा: जच्चा-बच्चा की मौत का मामला गर्माया, बीहर नदी में जल सत्याग्रह करने उतरे परिजन, एफआईआर की मांग
Tue, 15 Sep 2026 09:22 AM IST
रीवा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: रीवा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 09:22 AM IST
सार
बीती 26 अगस्त को गांधी मेमोरियल अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में एफआईआर की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। मृतका के पिता के समर्थकों ने बीहर नदी के तट पर अनिश्चितकालीन जल सत्याग्रह शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
परिजनों का जल सत्याग्रह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रीवा के गांधी मेमोरियल अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। मृतका के पिता और समर्थकों ने बीहर नदी के तट पर अनिश्चितकालीन जल सत्याग्रह शुरू कर दिया है। आंदोलनकारी नदी के पानी में उतरकर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
आंदोलनकारियों का कहना है कि जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में केवल विभागीय कार्रवाई पर्याप्त नहीं है। पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। इसी मांग को लेकर समर्थक बीहर नदी में उतरकर विरोध जता रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: इंदौर: इंदौर में मुसाखेड़ी ब्रिज के लिए हटाया मंदिर,बजरंग दल ने मौके पर पहुंच कर दर्ज कराया विरोध
विज्ञापन
गौरतलब है कि 26 अगस्त को गांधी मेमोरियल अस्पताल में प्रसूता कल्पना मिश्रा और उनके नवजात बच्चे की मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्रवाई किए जाने के बावजूद परिजनों और समर्थकों का विरोध थमा नहीं है।
अब बीहर नदी के तट पर शुरू हुए जल सत्याग्रह से मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की जाती, तब तक उनका जल सत्याग्रह जारी रहेगा। समर्थकों का कहना है कि उनका उद्देश्य मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना है। वहीं इस आंदोलन के बाद प्रशासन के सामने प्रदर्शनकारियों की मांगों पर कार्रवाई करने की चुनौती बढ़ गई है।
