फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   child was attacked and bitten on the face. Four girls, including her three sisters who came to her rescue

पन्ना में आवारा कुत्ते का आतंक: चार बच्चियों पर हमला, 2 साल की मासूम के चेहरे को जबड़े में दबोचा

Sat, 22 Aug 2026 02:49 PM IST
पन्ना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: पन्ना ब्यूरो Updated Sat, 22 Aug 2026 02:49 PM IST
सार

पन्ना के मडरका गांव में शुक्रवार शाम आवारा कुत्ते ने घर के बाहर खेल रही चार बच्चियों पर हमला कर दिया। 2 साल की बच्ची के चेहरे को कुत्ते ने जबड़े में दबोच लिया। चारों घायल बच्चियों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

 

विज्ञापन
child was attacked and bitten on the face. Four girls, including her three sisters who came to her rescue
घायल बच्ची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

पन्ना जिले के मडरका गांव में शुक्रवार शाम उस समय दहशत फैल गई, जब घर के बाहर खेल रही चार मासूम बच्चियों पर एक आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। हमले में चारों बच्चियां घायल हो गईं। इनमें 2 साल की प्रियंका लोध के चेहरे और मुंह को कुत्ते ने अपने जबड़े में दबोच लिया। बच्चियों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह उन्हें कुत्ते से बचाया। सभी बच्चियों का जिला अस्पताल पन्ना में इलाज चल रहा है।

खेलते समय अचानक बच्चियों पर झपटा कुत्ता
घटना शुक्रवार शाम की है। गांव में कुछ बच्चियां घर के बाहर खेल रही थीं। इसी दौरान एक आवारा कुत्ता अचानक वहां पहुंचा और बच्चियों पर हमला कर दिया। कुत्ते ने सबसे पहले 4 वर्षीय साधना लोध, पिता गंगाराम, को अपना शिकार बनाया। उसे तड़पता देख उसकी बड़ी बहनें 6 वर्षीय राशि लोध और 10 वर्षीय दीपा लोध बचाने के लिए दौड़ीं। कुत्ते ने दोनों पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद कुत्ते ने पास में मौजूद 2 वर्षीय प्रियंका लोध, पिता पिंटू लोध, पर हमला कर दिया। कुत्ते ने प्रियंका के चेहरे और मुंह को अपने जबड़े में दबोच लिया।

विज्ञापन


पढे़ं: फुटेज किसने गायब कराए, फंदे की बेल्ट डॉक्टरों को क्यों नहीं सौंपी? चार्जशीट के बाद भी उठे सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन
बच्चियों की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों को अपनी ओर आता देख कुत्ता प्रियंका को छोड़कर भाग गया। इसके बाद परिजन चारों घायल बच्चियों को आनन-फानन में अजयगढ़ स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्चियों को जिला अस्पताल पन्ना रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।


डॉक्टर ने कहा- सभी बच्चियां खतरे से बाहर
जिला अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर पीयूष ओझा ने बताया कि अजयगढ़ से चार बच्चों को रेफर कर अस्पताल लाया गया था। कुत्ते के हमले में एक बच्ची को गंभीर चोटें आई हैं। सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया है और फिलहाल सभी बच्चियां खतरे से बाहर हैं। उनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

कुत्ते को पकड़ने की मांग
घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से आवारा कुत्ते को जल्द पकड़ने की मांग की है। घायल बच्चियों के परिजन नरेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि गांव में घूम रहे इस कुत्ते को जल्द नहीं पकड़ा गया तो वह अन्य बच्चों और राहगीरों पर भी हमला कर सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed