फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panna News ›   Flood Fury in Panna’s Amanganj: Midhasan River Overflows, Police Station & Hospital Submerged

पन्ना में बाढ़ से बिगड़े हालात: पुल से चार फीट ऊपर बह रही नदी; थाना-अस्पताल में चलानी पड़ी नाव

Fri, 04 Sep 2026 09:32 PM IST
पन्ना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: पन्ना ब्यूरो Updated Fri, 04 Sep 2026 09:32 PM IST
सार

Madhya Pradesh: पन्ना के अमानगंज में लगातार बारिश के बाद मिढ़ासन नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। नदी का पानी पुल से करीब चार फीट ऊपर पहुंच गया है और थाना व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। प्रशासन ने प्रभावित लोगों के लिए राहत व्यवस्था करते हुए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Flood Fury in Panna’s Amanganj: Midhasan River Overflows, Police Station & Hospital Submerged
पन्ना के अमानगंज में बाढ़ के हालात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पन्ना जिले के अमानगंज में लगातार बारिश के बाद बाढ़ के हालात गंभीर हो गए हैं। मिढ़ासन नदी इस समय खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और नदी का पानी पुल से करीब चार फीट ऊपर पहुंच गया है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि अमानगंज का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और पुलिस थाना पूरी तरह बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। थाना और अस्पताल परिसर में पानी भरने के बाद यहां नाव चलती हुई नजर आ रही है।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे कलेक्टर-एसपी
बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए पन्ना कलेक्टर उषा परमार, पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू और एसडीएम सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जलस्तर और प्रभावित इलाकों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


नदी का जलस्तर बढ़ा तो दहशत में आए लोग
मिढ़ासन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से अमानगंज क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की व्यवस्था की है। अमानगंज के कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रभावित लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की आवाजाही पर रोक
वहीं, पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार पूरे इलाके पर नजर बनाए हुए हैं। नदी और पुल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस ने चारों तरफ बैरिकेडिंग कर दी है और लोगों को पुल की ओर जाने से सख्ती से मना किया जा रहा है। तेज बहाव और बढ़े हुए जलस्तर को देखते हुए लोगों से नदी और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है।

लगातार निगरानी पर टीमें 
प्रशासन का पूरा फोकस फिलहाल लोगों की सुरक्षा और राहत व्यवस्था पर है। अधिकारियों की टीमें लगातार हालात की निगरानी कर रही हैं। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं।


यह भी पढ़ें: ग्वालियर: दुनिया का सबसे महंगा शृंगार, 120 करोड़ के आभूषणों से सजे राधा-कृष्ण; गोपाल मंदिर में दिखा राजसी वैभव

खतरे के निशान से ऊपर बह रही नदी
फिलहाल मिढ़ासन नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और अमानगंज में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और पुलिस-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed