फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   Lookout notice issued amid fears that the accused in the land deal case might flee abroad.

मध्य प्रदेश: कटनी की निलंबित डीएसपी नेहा पच्चीसिया पर शिकंजा, विदेश भागने की आशंका में लुकआउट नोटिस की तैयारी

Sun, 30 Aug 2026 12:21 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: कटनी ब्यूरो Updated Sun, 30 Aug 2026 12:21 PM IST
सार

MP News: कटनी के बहुचर्चित जमीन सौदेबाजी मामले में फरार निलंबित डीएसपी नेहा पच्चीसिया समेत तीन आरोपियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अग्रिम जमानत खारिज होने और गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित होने के बाद अब विदेश भागने की आशंका में लुक आउट सर्कुलर जारी कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
 

विज्ञापन
Lookout notice issued amid fears that the accused in the land deal case might flee abroad.
डीएसपी नेहा पच्चीसिया पर कसेगा शिकंजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी की निलंबित डीएसपी नेहा पच्चीसिया पर अब कानून का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। जिस पुलिस विभाग में वह अधिकारी थीं, उसी विभाग ने अब उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विदेश भागने की आशंका के बीच यह कदम उठाया गया है। इससे पहले कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो चुकी है और गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया जा चुका है।

विज्ञापन


विदेश भागने की आशंका, एजेंसियों को भेजा पत्र
कटनी के बहुचर्चित जमीन सौदेबाजी मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद से निलंबित डीएसपी नेहा पच्चीसिया, क्षितिज राज बारापात्रे और मारूफ अहमद हनफी फरार हैं। पुलिस का मानना है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी विदेश भागने की कोशिश कर सकते हैं। इसी आशंका को देखते हुए उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कराने के लिए संबंधित एजेंसियों को पत्र भेजा गया है। नोटिस जारी होने के बाद यदि आरोपी किसी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट या इमिग्रेशन चेक पोस्ट से देश छोड़ने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें रोका जा सकेगा और पुलिस को तत्काल सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन


अग्रिम जमानत खारिज, अब गिरफ्तारी के लिए तेज हुई दबिश
इससे पहले नेहा पच्चीसिया और क्षितिज राज बारापात्रे ने गिरफ्तारी से राहत के लिए जिला न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, लेकिन अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद याचिका खारिज कर दी। कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई और तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम
कटनी एसपी अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक, तीनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस और एसआईटी की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और संभावित ठिकानों की तलाश में जुटी हैं।


यह भी पढ़ें: दमोह में 40 फीट गहरी नदी में गिरा सीमेंट लदा ट्रक, 24 घंटे बाद चालक-क्लीनर के शव बरामद

निलंबित अधिकारी के खिलाफ सख्त कदम से बढ़ी हलचल
इस पूरे घटनाक्रम ने इसलिए भी ध्यान खींचा है, क्योंकि पुलिस विभाग की निलंबित अधिकारी के खिलाफ लुक आउट नोटिस जैसी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है। फिलहाल कटनी पुलिस और एसआईटी टीम नेहा पच्चीसिया, मारूफ अहमद हनफी समेत क्षितिज राज बारापात्रे की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed