फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Woman suspected to have been murdered; she had a love marriage 25 days ago.

इंदौर: इंदौर में जेठानी ने की देवरानी की हत्या, हादसा दिखाने के लिए शव हौज में फेंका

Fri, 04 Sep 2026 11:18 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Fri, 04 Sep 2026 11:18 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के इंदौर अंतर्गत राऊ क्षेत्र में भाई पर टिप्पणी से आक्रोशित जेठानी ने अपनी ही देवरानी की सब्जी काटने वाले चाकू से वार कर निर्मम हत्या कर दी। वारदात को हादसा दिखाने के लिए आरोपी महिला ने शव को पानी के हौज में फेंक दिया।

विज्ञापन
Indore: Woman suspected to have been murdered; she had a love marriage 25 days ago.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत की वजह का खुलासा। - फोटो : amarujala

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में जेठानी ने देवरानी की सब्जी काटने के चाकू से हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया और पानी के हौज में शव को फेंक दिया। वह राखी पर भाई के बारे में देवरानी द्वारा की गई टिप्पणी से नाराज थी और सहन नहीं कर पाई और देवरानी की हत्या कर दी। महिला का 25 दिन पहले ही प्रेम विवाह हुआ था।

विज्ञापन

इंदौर के राऊ क्षेत्र में एक महिला का शव हौज में मिला था। पुलिस को हत्या की आशंका थी और पूछताछ के लिए पति और जेठानी को हिरासत में लिया गया है। महिला के शरीर पर चोट के निशान भी मिले थे।

विज्ञापन


महिला वंदना कुशवाह का शव हौज में पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची, शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शरीर पर चोट के निशान मिलने के कारण ही पति और जेठानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेठानी पार्वती ने वंदना के सिर और पेट में चाकू मारे और शव को हौज में पटक दिया। पति उपेंद्र मौके पर पहुंचा तो उसने पत्नी को हौज से निकाला। इस दौरान उसके कपड़ों में भी खून लग गया। पुलिस को उस पर भी शक हुआ था, लेकिन बाद में पता चला कि जेठानी पार्वती ने हत्या की।

 

जेल में बंद भाई को लेकर की थी टिप्पणी

पार्वती का भाई दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद है। राखी वाले दिन वंदना ने भाई को लेकर टिप्पणी की थी। इस बात से पार्वती खफा थी। गुरुवार को भी दोनों के बीच इस बात पर विवाद हुआ और पार्वती ने वंदना पर चाकुओं से वार कर दिए और हादसा बताने के लिए शव को हौज में फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed