Harda: संविदा सब इंजीनियर का होटल के बाथरूम में अर्धनग्न अवस्था में शव, क्या हो सकती है मौत की वजह? जांच शुरू
हरदा शहर के मिश्रा पैलेस होटल में मनरेगा के संविदा सब इंजीनियर गौरव दुबे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बाथरूम से बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला और मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शव अर्धनग्न अवस्था में मिला
कोतवाली थाना प्रभारी रोशनलाल भारती ने बताया कि गौरव दुबे सोमवार से ही अपने साथियों और परिजनों के फोन रिसीव नहीं कर रहे थे। मंगलवार सुबह कार्यालय के कर्मचारियों ने दोबारा संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद होटल पहुंचकर देखा गया कि कमरा अंदर से बंद था और मोबाइल की घंटी लगातार बज रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर रूम नंबर 113 के बाथरूम में गौरव दुबे का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला।
प्रथम दृष्टया पुलिस को आशंका है कि उनकी मौत हार्ट फेल होने से हुई हो सकती है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके हरदा पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गौरव दुबे ने सोमवार सुबह करीब 11:15 बजे तक व्हाट्सएप संदेश देखे थे। आशंका जताई जा रही है कि इसके बाद वह स्नान करने गए होंगे और उसी दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं, यह जानकारी भी सामने आई है कि उन्हें पिछले चार महीनों से वेतन नहीं मिला था।

होटल के बाथरूम में पड़ा मिला शव।
15 वर्षों से होटल में रह रहे थे मनरेगा के संविदा सब इंजीनियर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा म

इस होटल में मिला शव
