फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The door of the house was closed for three days, the rotten body of the youth was found inside

छिंदवाड़ा में सनसनी: तीन दिन से बंद था घर का दरवाजा, अंदर मिला युवक का सड़ा-गला शव; जांच में जुटी पुलिस

Sat, 05 Sep 2026 04:02 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Sat, 05 Sep 2026 04:02 PM IST
सार

देहात थाना क्षेत्र के गंगीवाड़ा में घर में अकेले रहने वाले सुरेंद्र उर्फ सोनू डेहरिया का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव करीब तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
The door of the house was closed for three days, the rotten body of the youth was found inside
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा के देहात थाना क्षेत्र के गंगीवाड़ा में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव उसके ही घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव करीब तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। युवक के कई दिनों से घर से बाहर नहीं निकलने और दरवाजा बंद रहने पर पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घर के अंदर से शव बरामद किया।

विज्ञापन

मृतक की पहचान गंगीवाड़ा निवासी सुरेंद्र उर्फ सोनू डेहरिया पिता स्वर्गीय देवीलाल डेहरिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र घर में अकेला रहता था। उसकी बहन की शादी हो चुकी है और वह अपने परिवार के साथ रहती है।

विज्ञापन


तीन दिन से बंद था घर का दरवाजा
स्थानीय लोगों के मुताबिक सुरेंद्र को पिछले करीब तीन दिनों से घर के बाहर नहीं देखा गया था। उसका घर भी लगातार बंद था। जब वह लगातार दिखाई नहीं दिया और दरवाजा भी नहीं खुला तो पड़ोसियों को शक हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा खुलवाकर अंदर प्रवेश किया। अंदर सुरेंद्र का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव की स्थिति के आधार पर उसके करीब तीन दिन पुराना होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  'नकली साब' बनकर कर रहे जालसाजी, प्रदेश में घूम रहे तृप्ति जैसे कई IAS-IPS, जानें इन बंटी-बबली की दास्तान


शव की हालत खराब, चेहरा भी विकृत
पुलिस के अनुसार शव कई दिन पुराना होने के कारण उसकी हालत खराब हो चुकी थी। चेहरे पर भी इसका असर दिखाई दे रहा था और वह विकृत हो चुका था। घर के अंदर शव मिलने की सूचना फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह
फिलहाल सुरेंद्र की मौत किस वजह से हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। उसकी मौत स्वाभाविक थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने के कारण पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि सुरेंद्र को आखिरी बार कब देखा गया था और पिछले कुछ दिनों में उसके घर पर कौन आया-जाया था। घटनास्थल से मिले तथ्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed