{"_id":"6ac1afdf27344307130ba4f8","slug":"9-year-old-girl-injured-after-herd-of-bees-killed-by-grandfather-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-4796151-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिंदवाड़ा: मवेशी चराने गए दादा-नाती पर मधुमक्खियों का कहर, झुंड ने किया हमला; डंक लगने से दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिंदवाड़ा: मवेशी चराने गए दादा-नाती पर मधुमक्खियों का कहर, झुंड ने किया हमला; डंक लगने से दोनों की मौत
Sun, 04 Oct 2026 07:58 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 07:58 AM IST
सार
छिंदवाड़ा के न्यूटन चौकी क्षेत्र के ग्राम काजरा में मवेशी चराने गए बुजुर्ग और दो बच्चों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। डंक लगने से 56 वर्षीय कबोद नागवंशी और उनके पांच वर्षीय नाती अंश की मौत हो गई, जबकि नौ साल की बच्ची घायल है और जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
परासिया अस्पताल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
छिंदवाड़ा के ग्राम काजरा में शनिवार को मधुमक्खियों के झुंड ने मवेशी चराने गए एक बुजुर्ग और दो बच्चों पर अचानक हमला कर दिया। मधुमक्खियों के डंक से गंभीर रूप से घायल 56 वर्षीय बुजुर्ग और पांच साल के मासूम की मौत हो गई। वहीं, नौ साल की बच्ची भी हमले में घायल हुई है, जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है। मृतक बुजुर्ग और मासूम आपस में दादा-नाती बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, काजरा निवासी कबोद पिता भागलाल नागवंशी (56) शनिवार को परिवार के दो बच्चों के साथ गाय-भैंस चराने के लिए खेत की ओर गए थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने तीनों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के लगातार डंक मारने से बुजुर्ग और दोनों बच्चे बुरी तरह घायल हो गए। हमले के बीच नौ साल की बच्ची किसी तरह वहां से भागकर घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों को उपचार के लिए अस्पताल ले गए।
अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत
परिजनों के मुताबिक, मधुमक्खियों के हमले में कबोद नागवंशी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल लाया गया, लेकिन उनकी हालत बेहद खराब थी। वे बोलने की स्थिति में भी नहीं थे। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर, पांच वर्षीय अंश पिता दीपेश नागवंशी को भी गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार शुरू किया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ और इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। घटना में घायल नौ साल की बच्ची का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- एमपी में मानसून की विदाई: चार प्रतिशत बारिश की कमी, पूर्वी हिस्से में ज्यादा बरसा पानी, पश्चिम में कमी बरकरार
पुलिस ने शुरू की जांच
न्यूटन चौकी प्रभारी अविनाश पारधी ने बताया कि ग्राम काजरा में मवेशी चराने गए एक बुजुर्ग और दो बच्चों पर मधुमक्खियों ने हमला किया था। घटना में कबोद पिता भागलाल नागवंशी (56) और अंश पिता दीपेश नागवंशी (5) की मौत हुई है, जबकि नौ साल की बच्ची घायल है। मामले की जांच की जा रही है।