{"_id":"6a40cfb89472d63faa0bae9c","slug":"pm-praises-women-of-biaora-in-mann-ki-baat-says-they-turned-plastic-waste-into-a-means-to-enhance-the-city-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: 'मन की बात' में पीएम ने की ब्यावरा की महिलाओं की सराहना, बोलें-प्लास्टिक कचरे को बनाया सुंदरता का माध्यम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: 'मन की बात' में पीएम ने की ब्यावरा की महिलाओं की सराहना, बोलें-प्लास्टिक कचरे को बनाया सुंदरता का माध्यम
Sun, 28 Jun 2026 01:10 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:10 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा की महिलाओं के काम की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन महिलाओं ने प्लास्टिक कचरे को रिसाइकिल कर शहर की सुंदरता बढ़ाने का प्रेरणादायक काम किया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
सीएम ने बैतूल के कुकरू में सुना मन की बात कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रसारित 'मन की बात' कार्यक्रम के 135वें एपिसोड में मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा की महिलाओं के अनूठे प्रयास की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इन महिलाओं ने प्लास्टिक कचरे को समस्या नहीं, बल्कि समाधान का माध्यम बनाया और उसे रिसाइक्लिंग कर शहर के सौंदर्यीकरण में उपयोग किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति चाहता है कि उसका गांव और शहर साफ-सुथरा रहे, लेकिन अक्सर लोग सफाई की जिम्मेदारी किसी और पर छोड़ देते हैं। इसके विपरीत, ब्यावरा की महिलाओं ने स्वयं पहल करते हुए शहर में फैले प्लास्टिक कचरे और खाली बोतलों को एकत्र करना शुरू किया।
ये भी पढ़ें- MP Police Transfers: एमपी में 65 DSP स्तर के अधिकारियों के तबादले, बालाघाट हॉक फोर्स में 18 अफसरों की तैनाती
उन्होंने बताया कि महिलाओं ने इस प्लास्टिक कचरे को ईको ब्रिक्स में बदलकर सार्वजनिक स्थानों के विकास और सौंदर्यीकरण में इस्तेमाल किया। इस पहल से न केवल प्लास्टिक प्रदूषण कम हुआ, बल्कि शहर को भी नया और आकर्षक स्वरूप मिला। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में ब्यावरा में सैकड़ों किलोग्राम प्लास्टिक कचरे का पुनर्चक्रण किया गया है। जो प्लास्टिक पहले पर्यावरण के लिए खतरा माना जाता था, वही अब शहर की सुंदरता बढ़ाने का माध्यम बन गया है। उन्होंने इस अभियान से जुड़ी सभी महिलाओं और सहयोगियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे प्रयास पूरे देश के लिए प्रेरणा हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पहल दिखाती है कि यदि समाज स्वयं जिम्मेदारी उठाए तो स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जैसे बड़े लक्ष्य भी आसानी से हासिल किए जा सकते हैं। ब्यावरा की महिलाओं का यह प्रयास जनभागीदारी और नवाचार का उत्कृष्ट उदाहरण है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- अजाक्स में वर्चस्व की जंग तेज: लेटरहेड पर विवाद, अध्यक्ष पद को लेकर मुकेश मौर्य और संतोष वर्मा आमने-सामने
बता दें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल जिले के कुकरू में ग्रामीणजनों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी 'मन की बात' कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल समेत अन्य नेता और अधिकारी उपस्थित थे।