{"_id":"6a964f02534cb5452e0f918e","slug":"collegium-recommendation-justice-alpesh-yeshwant-kogje-to-be-the-new-chief-justice-of-the-madhya-pradesh-high-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजियम की सिफारिश: जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे होंगे मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजियम की सिफारिश: जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे होंगे मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस
Tue, 01 Sep 2026 09:35 AM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Tue, 01 Sep 2026 09:35 AM IST
सार
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुजरात हाईकोर्ट के जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का नया चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की है। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी होगी।
विज्ञापन
अल्पेश यशवंत कोगजे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट को जल्द नया मुख्य न्यायाधीश मिलने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुजरात हाईकोर्ट के जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। कॉलेजियम की यह सिफारिश अब केंद्र सरकार के पास जाएगी। केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद उनकी नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की 31 अगस्त 2026 को हुई बैठक में अलग-अलग हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति और स्थानांतरण को लेकर निर्णय लिया गया। इसी क्रम में जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे का गुजरात हाईकोर्ट से मध्यप्रदेश हाईकोर्ट स्थानांतरण कर उन्हें मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की गई है।
ये भी पढ़ें- भाजपा का नया फोकस: युवा-आदिवासी वोटर, 2028-29 से पहले पकड़ मजबूत करने की तैयारी; 70% वादे पूरे
गुजरात हाईकोर्ट में लंबे समय से न्यायिक सेवा
जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे वर्तमान में गुजरात हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें 6 अप्रैल 2016 को गुजरात हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। बाद में 15 मार्च 2018 को उन्हें स्थायी न्यायाधीश बनाया गया। कॉलेजियम की सिफारिश पर केंद्र सरकार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जस्टिस कोगजे मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पद संभालेंगे। उनकी नियुक्ति के बाद मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की न्यायिक व्यवस्था में नए नेतृत्व की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- विजय शाह मामला: राज्यपाल ने कैबिनेट के प्रस्ताव पर लगाई मुहर, अभियोजन न चलाने की मंजूरी