फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   We will fight we will win Ajay Rai emotional message Aradhana Mishra says we will form government in 2027

यूपी: 'लड़ेंगे, जीतेंगे, हर-हर महादेव'; अजय राय का भावुक संदेश, आराधना मिश्रा बोलीं- 2027 में बनाएंगे सरकार

Sat, 03 Oct 2026 12:05 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 03 Oct 2026 12:05 AM IST
सार

यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटने के बाद अजय राय ने भावुक पोस्ट की। इसमें लिखा कि लड़ाई अभी जारी है। लड़ेंगे, जीतेंगे। वहीं नई जिम्मेदारी मिलने के बाद आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि 2027 में यूपी में सरकार बनाएंगे। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
We will fight we will win Ajay Rai emotional message Aradhana Mishra says we will form government in 2027
अजय राय और आराधना मिश्रा मोना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटने के बाद अजय राय ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनके जैसे सामान्य कार्यकर्ता को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने के लिए वह राहुल गांधी और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के जीवनभर आभारी रहेंगे। 

विज्ञापन


अजय राय ने नए प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, ‘लड़ाई अभी भी जारी है। लड़ेंगे, जीतेंगे।’ अपने संदेश का समापन उन्होंने ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे के साथ किया।

विज्ञापन

वहीं, उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नई अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का धन्यवाद किया। कहा कि नेतृत्व ने उन्हें इस जिम्मेदारी के योग्य समझा, इसके लिए वह आभारी हैं।

आराधना मिश्रा ने कहा कि वह पूरी लगन, ईमानदारी और निष्ठा के साथ जिम्मेदारी निभाएंगी। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूरी ताकत और संकल्प के साथ मैदान में उतरेगी। गठबंधन सहयोगियों के साथ मिलकर सरकार बनाने का भी दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed