फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP's Ananya, Shatakshi, and Shagun emerge victorious.

Lucknow News: यूपी की अनन्या, शताक्षी और शगुन विजयी

Tue, 22 Sep 2026 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
UP's Ananya, Shatakshi, and Shagun emerge victorious.
आरएस सागर मेमोरियल ऑल इंडिया महिला प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट
लखनऊ। तीसरी वरीय अनन्या, चौथी वरीयता प्राप्त शताक्षी और पांचवीं वरीयता प्राप्त शगुन ने अपने मुकाबले जीतते हुए आरएस सागर मेमोरियल ऑल इंडिया महिला प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश किया। अन्य मुकाबलों में यूपी की सौमित्रा, इरम जैदी, मिराया अग्रवाल ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सोमवार को हुए उलटफेर भरे मुकाबले में मध्य प्रदेश की गैर वरीयता प्राप्त नव्या ने सातवीं वरीय हरियाणा की दिव्या को 6-4, 6-2 से हराकर उलटफेर किया। ला-मार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट में सोमवार से मुख्य ड्राॅ के मुकाबले शुरू हुए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के एकल वर्ग में तीसरी वरीय अनन्या ने दिल्ली की समायरा को 6-1, 6-4 से शिकस्त दी, जबकि चौथी वरीय यूपी की शताक्षी ने झारखंड की आकर्ति को आसानी से 6-1, 6-1 से हराते हुए दूसरे दौर में प्रवेश किया। इसके अलावा पांचवीं वरीय यूपी की शगुन ने दिल्ली की मानवी को 6-2, 6-3 से हराया, जबकि मिराया अग्रवाल ने गुजरात की दिया केतन को 6-4, 6-1 से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी की इरम जैदी ने महाराष्ट्र की नमाइरा को 6-1, 6-2 से पराजित किया, जबकि यूपी की सौमित्रा ने यूपी की ही आशी शमशेरी को तीन सेट तक चले मुकाबले में 6-0, 2-6, 6-3 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। प्रतियोगिता के अन्य मुकाबलों में शीर्ष वरीय दिल्ली की लक्ष्मी ने गुजरात की माही राजेश को 6-1, 6-2, असम की ब्रेसना ने महाराष्ट्र की अभिषा को 6-2, 6-0 और असम की आठवीं वरीय स्निग्धा ने तेलंगाना की निधि को 6-0, 6-0 से शिकस्त दी।

इसके अलावा राजस्थान की दूसरी वरीय आयुषी ने यूपी की कृति को 6-1, 6-0, दिल्ली की प्रिया ने तमिलनाडु की सहाना को 7-5, 6-2, दिल्ली की रिया ने यूपी की ब्यूटी को 6-2, 6-0, ओडिशा की कृष्णा ने यूपी की ताशी किरण को 6-0, 6-2, छठी वरीय दिल्ली की भूमिका ने दिल्ली की द्युति को 6-2, 6-1 से और बिहार की हंसिका ने पश्चिम बंगाल की श्रेया को 6-1, 6-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed