फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Toxic chemicals and metals found in breast milk; shocking revelation from the testing of samples from 100

यूपी: मां के दूध में मिले जहरीले रसायन और धातुएं, 100 महिलाओं के नमूनों की जांच में चौंकाने वाला खुलासा

Sat, 26 Sep 2026 10:06 AM IST
Akash Dwivedi सचिन त्रिपाठी, अमर उजाला, लखनऊ
सचिन त्रिपाठी, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 26 Sep 2026 10:06 AM IST
सार

केजीएमयू के अध्ययन में स्तनपान करा रहीं 100 महिलाओं के दूध के नमूनों में कई हानिकारक रसायन और धातुएं मिलीं। अधिकांश नमूनों में ओक्राटॉक्सिन और कई में अफ्लाटॉक्सिन एम1 पाया गया। क्रोमियम, मैगनीज, आर्सेनिक, कैडमियम और सीसा भी मिले। विशेषज्ञों ने कीटनाशकों के अत्यधिक इस्तेमाल पर नियंत्रण की जरूरत बताई।

विज्ञापन
UP: Toxic chemicals and metals found in breast milk; shocking revelation from the testing of samples from 100
मां के दूध में मिले जहरीले रसायन और धातुएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मां का दूध नवजात के लिए सबसे सुरक्षित और पौष्टिक आहार माना जाता है। हालांकि, अब इसमें भी जहरीले रसायनों की मौजूदगी सामने आई है। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में हुए अध्ययन में स्तनपान करा रहीं महिलाओं के नमूनों में अफ्लाटॉक्सिन एम1 और ओक्राटॉक्सिन जैसे रसायनों के साथ हानिकारक धातुएं भी मिली हैं। यह अध्ययन जर्नल ऑफ फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी में सितंबर में प्रकाशित हुआ है।

विज्ञापन


अध्ययन में स्तनपान करा रहीं 100 महिलाओं के दूध के नमूनों की विष विज्ञान संस्थान में जांच कराई गई। इनमें से 96 फीसदी नमूनों में ओक्राटॉक्सिन और 73 प्रतिशत में अफ्लाटॉक्सिन एम1 रसायन मिला। अफ्लाटॉक्सिन एम1 दुधारु पशुओं में दूषित चारा खाने और ओक्राटॉक्सिन फफूंद से पैदा होने वाला जहरीला रसायन है। फफूंद से पैदा होने वाले अन्य रसायनों जियरालेनोन, अल्फा-जियरालेनोल और बीटा-जियरालेनोल की मौजूदगी भी महिलाओं के दूध में मिली है।
विज्ञापन


ये सभी हानिकारक रसायन भोजन और अन्य स्रोतों से शरीर में पहुंच रहे हैं और दूध के माध्यम से नवजात तक भी पहुंचने की आशंका है। इन रसायनों से नवजात की किडनी, लिवर समेत अन्य अंगों पर असर पड़ने का खतरा है। यह अध्ययन डॉ. पायल मंडल, डॉ. कमलेश मौर्य, डॉ. इशरत जहां सैफी, डॉ. राज बाजपेयी, डॉ. मारिया नसीम, डॉ. सुमिता दीक्षित, डॉ. पंकज कुमार श्रीवास्तव, डॉ. अखिलेश के यादव, डॉ. संजीव वर्मा और डॉ. कौसर महमूद अंसारी ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

जांच में महिलाओं के दूध में मिलीं धातुएं

महिलाओं के दूध के 26 फीसदी नमूनों में क्रोमियम, 49 फीसदी में मैगनीज, 42 फीसदी में आर्सेनिक, 34 फीसदी में कैडमियम और 12 फीसदी में सीसा मिला।

 

कीटनाशकों के इस्तेमाल पर नियंत्रण की जरूरत

केजीएमयू में मेडिसिन विभाग के डॉ. डी हिमांशु के मुताबिक खाने-पीने की चीजों से ही जहरीला रसायन हमारे शरीर में जा रहा है। कीटनाशकों के बहुत ज्यादा इस्तेमाल पर नियंत्रण की जरूरत है। इसके लिए गाइडलाइन बनाई जानी चाहिए। स्त्री रोग विशेषज्ञ प्रो. सीमा मल्होत्रा के अनुसार फसल उगाने में कीटनाशकों का इस्तेमाल काफी ज्यादा हो रहा है। महिलाओं के दूध में जहरीले रसायन और हानि पहुंचाने वाली धातुएं मिलने के पीछे सबसे बड़ी वजह यही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed