फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Sudden panic at Lucknow's SA Apartments; police force arrived at the scene, and 400–500 people were evacua

यूपी: लखनऊ के एसए अपार्टमेंट में अचानक मची अफरातफरी, पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची, 400-500 लोगों को निकाला गया

Mon, 28 Sep 2026 02:00 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 28 Sep 2026 02:00 PM IST
सार

लखनऊ के वजीरगंज स्थित एसए अपार्टमेंट में अचानक अफरातफरी मच गई। इमारत गिरने की आशंका के चलते करीब 400 से 500 लोगों को एहतियातन बाहर निकाला जा रहा है। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंची। अधिकारी मौके पर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल जनहानि की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
UP: Sudden panic at Lucknow's SA Apartments; police force arrived at the scene, and 400–500 people were evacua
पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में वजीरगंज क्षेत्र स्थित एसए अपार्टमेंट में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अपार्टमेंट में करीब 400 से 500 लोगों के मौजूद होने की सूचना मिली। अपार्टमेंट को एहतियातन खाली कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अपार्टमेंट के गिरने की आशंका के चलते सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत एवं बचाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन




पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अपार्टमेंट में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कार्रवाई जारी है। फिलहाल किसी तरह के नुकसान या जनहानि की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

सीआई अपार्टमेंट में पिलर में कंपन के बाद दहशत

वजीरगंज स्थित बारूद खाना इलाके में सीआई अपार्टमेंट पांच मंजिला इमारत है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, प्रत्येक मंजिल पर करीब पांच फ्लैट हैं। अपार्टमेंट में आसिफ हाशमी तीसरी मंजिल, मसूद जिलानी दूसरी मंजिल और जब्बार पहली मंजिल पर रहते हैं। ज्योति का फ्लैट पहली मंजिल के कॉर्नर पर बताया गया है।

लोगों के अनुसार, सबसे पहले ज्योति के कॉर्नर फ्लैट के पिलर में समस्या आई। इसके बाद पूरी बिल्डिंग के पिलरों में कंपन महसूस हुआ और कई पिलर कमजोर होने की बात सामने आई। अपार्टमेंट में रिजवान, मृदुला, आरिफ और डॉक्टर लोहानी समेत अन्य लोग भी रहते हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ समय पहले चौथी मंजिल पर मृदुला चटर्जी के पोर्शन में आग भी लगी थी। रहने वालों का आरोप है कि बिल्डर ने बिल्डिंग के निचले हिस्से में अपना ऑफिस बना रखा है। उनका कहना है कि घटना के बाद ऑफिस में मौजूद लोग मौके से चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed