{"_id":"6ae5ba374d739825a302d17d","slug":"up-for-the-next-30-years-the-bjp-will-not-leave-up-and-the-sp-will-not-come-to-power-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 'अगले 30 साल तक यूपी से भाजपा जाएगी नहीं सपा आएगी नहीं', डिप्टी सीएम केशव का अखिलेश पर पलटवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 'अगले 30 साल तक यूपी से भाजपा जाएगी नहीं सपा आएगी नहीं', डिप्टी सीएम केशव का अखिलेश पर पलटवार
Sat, 31 Oct 2026 03:21 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sat, 31 Oct 2026 03:21 PM IST
सार
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी में अगले 30 साल तक भाजपा की सरकार जाने वाली नहीं है। भाजपा यूपी में अंगद के पांव की तरह जम गई है।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अगले 30 साल तक यूपी से भाजपा जाएगी नहीं और सपा आएगी नहीं। उन्होंने कहा कि 2012 से 2017 तक प्रदेश की जनता ने सपा सरकार में गुंडागर्दी देखी है और इसकी स्वयं समीक्षा की है।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सत्ता में आने से सपने देखना बंद कर दें। भाजपा यूपी में अंगद के पांव की तरह जम गई है। अब सपा नहीं आने वाली। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड बहुमत से यूपी में सरकार बनने वाली है।
ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश के सभी 75 जिलों में बनेंगे सरदार पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन, सीएम योगी ने योजना का किया शुभारंभ
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - एसटीएफ ने प्रतिबंधित पक्षियों के तस्कर को किया गिरफ्तार, 14 करोड़ के सात दुर्लभ बाज मिले
लखनऊ स्थित भाजपा मुख्यालय में शनिवार को बैठक का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा के सभी पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में 2027 चुनाव को लेकर रणनीति पर मंथन किया गया। इसके पहले, शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह लखनऊ के दौरे पर थे। जहां उन्होंने चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की और भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में यूपी माफिया मुक्त हो चुका है अब प्रदेश की जनता खुद को सुरक्षित महसूस करती है। उन्होंने कहा कि अब भाजपा यूपी में अंगद के पैर की तरह हो चुकी है। अब इसे कोई हटा नहीं सकता है। उन्होंने वादा किया कि 2027 में फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो समान नागरिक संहिता राज्य में लागू की जाएगी।

#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "अखिलेश यादव की 2012 से 2017 तक जो गुंडागर्दी थी उसकी जनता ने स्वयं समीक्षा कर ली है। इसी कारण यह कहा गया है कि भाजपा अंगद के पैर की तरह टिकी हुई है। 2027 में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में तीसरी बार बनने जा रही है। आने वाले 30 वर्षों तक सपा आएगी नहीं और भाजपा जाएगी नहीं।"
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 31, 2026