फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Final results for the recruitment of 32,679 posts in the Uttar Pradesh Police released; candidates can vie

यूपी: उत्तर प्रदेश पुलिस में 32,679 पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम जारी, अभ्यर्थी यहां पर देख सकेंगे नतीजे

Wed, 14 Oct 2026 02:55 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 14 Oct 2026 02:55 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 32,679 पदों पर चयन होना है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं और आगे की प्रक्रिया से जुड़े निर्देश पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
UP: Final results for the recruitment of 32,679 posts in the Uttar Pradesh Police released; candidates can vie
पुलिस भर्ती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश पुलिस और जेल विभाग में 32,679 सिपाही नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती का अंतिम परिणाम उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने बुधवार को जारी कर दिया। चयनित अभ्यर्थियों की सूची बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध है। इस भर्ती में आरक्षी नागरिक पुलिस, पीएसी, विशेष सुरक्षा बल और जेल वार्डर जैसे विभिन्न पद शामिल हैं। भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष डीजी एसबी शिरडकर चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी है। चयनितों में करीब 4470 महिलाएं भी शामिल हैं।

विज्ञापन


भर्ती बोर्ड के मुताबिक इन पदों के लिए 28,86,797 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। भर्ती विज्ञप्ति 31 दिसंबर, 2025 को जारी हुई थी। लिखित परीक्षा प्रदेश के सभी जिलों में 8, 9 और 10 जून, 2026 को छह पालियों में आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा के बाद 76,184 अभ्यर्थियों का अभिलेखों के सत्यापन एवं शारीरिक मानक परीक्षा (डीवी-पीएसटी) 17 अगस्त से 31 अगस्त, 2026 तक हुई।
विज्ञापन


सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) 1 अक्तूबर से 11 अक्तूबर तक कराई गई। अंतिम परिणाम लिखित परीक्षा के प्रसामान्यीकृत (नार्मलाइजेशन) अंकों के श्रेष्ठताक्रम और आवेदन पत्र में दी गई वरीयता के आधार पर घोषित हुआ है। यह परिणाम शासन की आरक्षण नीति के प्रावधानों के अनुसार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

विभिन्न पदों पर चयन

कुल 32,679 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न आरक्षी और जेल वार्डर पदों पर हुआ है। इनमें आरक्षी नागरिक पुलिस के 10469 पद शामिल हैं। आरक्षी पीएसी/सशस्त्र पुलिस के 15131 पदों पर चयन हुआ है। आरक्षी विशेष सुरक्षा बल के 1341 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

महिला बटालियन हेतु 2282 महिला आरक्षी चयनित हुई हैं। आरक्षी घुड़सवार पुलिस के 71 पदों पर भी चयन किया गया है। जेल वार्डर (पुरुष) के 3279 और जेल वार्डर (महिला) के 106 पदों पर भी अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इस परिणाम में कुल 4481 महिला अभ्यर्थियों का भी चयन हुआ है।

 

वर्गवार चयन विवरण

चयन परिणाम में अनारक्षित, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी शामिल हैं। सामान्य वर्ग के कुल 6685 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 4628 अभ्यर्थी भी शामिल हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग के 8818 पदों के सापेक्ष 18,210 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। अनुसूचित जाति के 6857 पदों के सापेक्ष 7136 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। अनुसूचित जनजाति के 647 पदों के सापेक्ष 648 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं।

 

भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और आगामी सूचना

भर्ती प्रक्रिया को शुचितापूर्ण और पारदर्शी बनाने के लिए कई उपाय किए गए। प्रत्येक अभ्यर्थी की दौड़ की सटीक गणना के लिए आरएफआईडी तकनीक का प्रयोग हुआ। लिखित परीक्षा के केंद्रों, डीवी-पीएसटी केंद्रों और शारीरिक दक्षता परीक्षण स्थलों पर वृहद सीसीटीवी कवरेज किया गया।

जिला और बोर्ड स्तरीय कंट्रोल रूम में लाइव फीड प्राप्त कर रियल टाइम मॉनिटरिंग की गई। लिखित परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के प्रसामान्यीकृत अंक नवंबर के तीसरे सप्ताह में बोर्ड की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। इन अंकों को देखने की प्रक्रिया के संबंध में अलग से विज्ञप्ति प्रकाशित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed