फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh’s first statement on Azam Khan’s re-arrest—says he is being treated unjustly.

यूपी: आजम खां की दोबारा गिरफ्तारी पर अखिलेश यादव का पहला बयान, बोले- उनके साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार हो रहा

Mon, 02 Nov 2026 11:47 AM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 02 Nov 2026 11:47 AM IST
सार

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भाजपा सरकार को घेरा है। लखनऊ एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि आजम खान के साथ लगातार अन्यायपूर्ण व्यवहार हो रहा है। अखिलेश ने इसके लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए उसकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

विज्ञापन
UP: Akhilesh’s first statement on Azam Khan’s re-arrest—says he is being treated unjustly.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। लखनऊ एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि आजम खान साहब के साथ लगातार अन्याय हो रहा है और इसके लिए सरकार ही जिम्मेदार है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खान के साथ जिस तरह का व्यवहार किया जा रहा है, वह अन्यायपूर्ण है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार लगातार उनके साथ अन्याय कर रही है। आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी को लेकर सपा अध्यक्ष ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
विज्ञापन


Trending Videos

भाजपा ने कभी तिरंगा नहीं फहराया

पूर्व सीएम ने कहा कि देश आजादी का जश्न मना रहा था और मुख्यमंत्री विभाजन का उत्सव मना रहे थे। भाजपा ने आजादी के पहले और आजादी के बाद कभी तिरंगा नहीं लगाया। लोधी समाज एकजुट हो गया तो भाजपा का पता नहीं चलेगा। समाजवादी पार्टी लोधी समाज को सम्मान और स्थान देगी। उन्होंने कहा कि 2027 में भाजपा का सफाया होना तय है। 2024 के परिणाम से समाजवादी पार्टी व इंडिया गठबंधन नंबर एक पर पहुंच गया है।

 

विज्ञापन

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे में गड्ढे ही गड्ढे

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार 300 करोड़ पेड़ लगाने का दावा कर रही है, लेकिन पेड़ कहीं नहीं दिखाई दे रहे हैं। केंद्र सरकार की रिपोर्ट आई है कि प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस वे उद्घाटन के बाद जगह-जगह टूट गई, उस पर न जाने कितने गड्ढे हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed