फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Agniveer recruitment rally for Lucknow candidates on October 10; recruitment to be held for Clerk/SKT post

यूपी: अग्निवीर भर्ती रैली, लखनऊ के अभ्यर्थियों की 10 अक्तूबर को; क्लर्क-एसकेटी पदों के लिए होगी भर्ती

Wed, 23 Sep 2026 07:28 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 23 Sep 2026 07:28 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर क्लर्क-एसकेटी भर्ती रैली पांच से 12 अक्तूबर तक रुड़की में होगी। लखनऊ के अभ्यर्थियों की रैली 10 अक्तूबर को निर्धारित है। लिखित परीक्षा पास अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन से गुजरना होगा। रैली में जरूरी प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां साथ लानी होंगी।

विज्ञापन
UP Agniveer recruitment rally for Lucknow candidates on October 10; recruitment to be held for Clerk/SKT post
अग्निवीर भर्ती रैली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर क्लर्क-एसकेटी पदों की भर्ती रैली पांच से 12 अक्तूबर तक रुड़की में होगी। सेना की मध्य कमान ने बुधवार को शेड्यूल जारी किया है। लखनऊ के अभ्यर्थियों की रैली 10 अक्तूबर को होगी। जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि पहले चरण की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही अगले चरण में शामिल होंगे। इसमें दौड़ और फिजिकल टेस्ट के साथ दस्तावेजों की जांच होगी।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों को आधार से लिंक मोबाइल नंबर, एडमिट कार्ड, पैन, आधार, ऑनलाइन जारी पुलिस कैरेक्टर सर्टिफिकेट, 20 पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, मूल निवास, जाति, स्कूल कैरेक्टर, धर्म, चरित्र व अविवाहित प्रमाणपत्र तथा एनसीसी और खेलकूद प्रमाणपत्र लाने होंगे। सभी मूल दस्तावेजों की तीन-तीन फोटो प्रतियां भी जरूरी हैं। रैली स्थल पर शपथपत्र तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन








 

यह है शेड्यूल

  • 5 अक्तूबर: उत्तराखंड के अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चंपावत, पिथौरागढ़; यूपी के बहराइच, बलरामपुर, बरेली, बदायूं, फर्रुखाबाद, हरदोई, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, संभल, शाहजहांपुर, श्रावस्ती, सीतापुर।
  • 6 अक्तूबर: अमेठी, अंबेडकरनगर, अयोध्या, बस्ती, कौशाम्बी, कुशीनगर, महाराजगंज, प्रयागराज, प्रतापगढ़, रायबरेली, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, सुलतानपुर।
  • 7 अक्तूबर: बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर।
  • 8 अक्तूबर: गौतमबुद्धनगर, अमरोहा, रामपुर, सहारनपुर, शामली, आगरा, एटा, झांसी, कासगंज, जालौन।
  • 9 अक्तूबर: ललितपुर, अलीगढ़, इटावा, फिरोजाबाद, हाथरस, मैनपुरी, मथुरा।
  • 10 अक्तूबर: लखनऊ, औरैया, बांदा, बाराबंकी, चित्रकूट, फतेहपुर, हमीरपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, महोबा, उन्नाव।
  • 11 अक्तूबर: चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी; यूपी के बलिया, गोरखपुर, भदोही।
  • 12 अक्तूबर: जौनपुर, मऊ, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर, देवरिया, सोनभद्र, आजमगढ़, चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed