{"_id":"6ae253bafe2213da50051945","slug":"traffic-congestion-in-markets-during-the-festive-season-has-become-a-major-nuisance-lucknow-news-c-13-lko1070-1986870-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: त्योहारी सीजन में बाजारों में जाम बना जी का जंजाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: त्योहारी सीजन में बाजारों में जाम बना जी का जंजाल
विज्ञापन
संवाद में पहुंचे लोग।
लखनऊ। त्योहारों में बाजारों में खरीदारी की रौनक के बीच जाम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। शहर के प्रमुख बाजारों और चौराहों पर लगने वाले जाम से आम और खास सभी जूझ रहे हैं। इस समस्या के समाधान के लिए बुधवार को अमर उजाला ने डालीबाग स्थित कार्यालय में संवाद आयोजित किया। इसमें शहर के जागरूक नागरिकों, व्यापारियों, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों ने जाम के कारण गिनाए और इससे निपटने के सुझाव दिए।
इस्माइलगंज के पार्षद मुकेश सिंह चौहान ने कहा कि चौराहों के पास जगह-जगह घुमावदार डायवर्जन से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इससे जाम लगता है और राहगीरों को परेशानी होती है। उन्होंने अमीनाबाद और भूतनाथ मार्केट समेत प्रमुख बाजारों के पास बनी पार्किंग तक वाहनों को पहुंचाने की व्यवस्था करने की मांग की। लखनऊ व्यापार मंडल भूतनाथ के वरिष्ठ महामंत्री अरविंद पाठक ने सुझाव दिया कि धनतेरस से दीपावली तक प्रमुख बाजारों में चारपहिया वाहनों का प्रवेश बंद किया जाए। साथ ही, मेट्रो रूट पर ई-रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित करने से शहर में जाम से राहत मिल सकती है।
आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारी अनिरुद्ध निगम और व्यापार मंडल के शौकत अली ने कहा कि प्रमुख चौराहों के चारों ओर 30 मीटर तक दुकानों और अतिक्रमण को हटाया जाना चाहिए। शिक्षक पवन तिवारी ने ई रिक्शा के लिए निर्धारित स्थानों से ही यात्रियों को बैठाने और उतारने की व्यवस्था लागू करने के साथ सड़कों पर रेड और ग्रीन जोन चिह्नित करने का सुझाव दिया। शिक्षक अचलेश सिंह ने कहा कि पटाखों की दुकानों की तरह त्योहारों के दौरान लगने वाली अस्थायी दुकानों को भी कुछ समय के लिए पार्क या अन्य निर्धारित स्थानों पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि बाजारों और मुख्य मार्गों पर यातायात बाधित न हो।
विज्ञापन
मिले ये सुझाव
- धनतेरस से दीपावली तक मुख्य बाजारों में चारपहिया वाहनों का प्रवेश बंद हो।
- प्रमुख बाजारों से 100 मीटर पहले पार्किंग की व्यवस्था हो।
- चौराहों के चारों ओर कम से कम 30 मीटर का क्षेत्र अतिक्रमण मुक्त हो।
- मुख्य मार्गों के साथ ही बाजारों में भी रेड और ग्रीन जोन बने।
- जगह-जगह डायवर्जन की व्यवस्था खत्म की जाए।
- त्योहारी सीजन में लगने वाली दुकानें कुछ समय के लिए पार्क या अन्य स्थानों पर स्थानांतरित की जाए।
ये रहे मौजूद
इस्माइलगंज के पार्षद मुकेश सिंह चौहान, प्रगतिशील व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सुग्रीव मौर्य, लखनऊ व्यापार मंडल भूतनाथ वरिष्ठ महामंत्री अरविंद पाठक, यूपी आदर्श व्यापार मंडल के अनिरुद्ध निगम, प्रगतिशील व्यापार मंडल के एलडीए परिक्षेत्र अध्यक्ष शौकत अली, लखनऊ व्यापार मंडल पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव, डॉ. अलका सक्सेना, डॉ. नूतन द्विवेदी, व्यापारी शारदा प्रसाद, शैलेश रस्तोगी, सेवानिवृत्त बीमाकर्मी राजन प्रसाद, प्रधानाचार्य अचलेश सिंह, शिक्षिका दीप्ति सिंह, अखिल भारतीय व्यापार मंडल नजीराबाद के वरिष्ठ महामंत्री अनुज गौतम, दीपशिखा, अनुराग अवस्थी, कविता मिश्रा, अनुराग सिंह, शिक्षक पवन तिवारी।