फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tejas, Ankur, Shubhi and Saundarya won the titles

Lucknow News: तेजस, अंकुर, शुभि व सौंदर्या ने जीते खिताब

Sat, 12 Sep 2026 02:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Tejas, Ankur, Shubhi and Saundarya won the titles
प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी
लखनऊ। विजयंत खंड मिनी स्टेडियम में चल रही आइटा चैंपियनशिप के अंतिम दिन शीर्ष वरीय खिलाड़ियों का दबदबा रहा। अंडर-14 बालक एकल में यूपी के तेजस सिंह, अंडर-12 में बिहार के अंकुर आलोक, अंडर-12 बालिका में यूपी की शुभि रंजन और अंडर-14 बालिका एकल में यूपी की सौंदर्या जायसवाल ने खिताब जीते। फाइनल मुकाबलों में कोई उलटफेर नहीं हुआ।
विज्ञापन

अंडर-14 बालक एकल के फाइनल में शीर्ष वरीय तेजस सिंह ने यूपी के अर्नव श्रीवास्तव को 6-4, 6-2 से हराया। अंडर-12 बालक एकल में शीर्ष वरीय अंकुर आलोक ने पांचवीं वरीयता प्राप्त यूपी के अर्वन श्रीवास्वत को 6-3, 6-1 से मात दी। अंडर-12 बालिका एकल के फाइनल में शीर्ष वरीय शुभि रंजन ने चौथी वरीय यूपी की सिया सिंह को 0-6, 6-1, 10-5 से हराया। अंडर-14 बालिका एकल में सौंदर्या जायसवाल ने चौथी वरीय सिद्धि सिंह को 6-1, 6-2 से पराजित किया। अंडर-14 बालक युगल में छत्तीसगढ़ के कौटिल्य कुमार और महाराष्ट्र के आयुष ने यूपी के तेजस सिंह और पाविथ सिंह को 7-6(0), 3-6, 10-7 से हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन

समापन पर यूपी टेनिस एसोसिएशन के सचिव पुनीत अग्रवाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। टूर्नामेंट डायरेक्टर समित केसरी और टूर्नामेंट रेफरी उजैर अहमद आजमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed