फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rajeshwar singh news

पीडीए की बात करने वाले याद रखें गेस्ट हाउस कांड: डॉ. राजेश्वर सिंह

Tue, 13 Oct 2026 09:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
rajeshwar singh news

विज्ञापन
लखनऊ: सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने समाजवादी पार्टी की पीडीए राजनीति पर तीखा प्रहार करते हुए 1995 के चर्चित स्टेट गेस्ट हाउस कांड की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक के अधिकारों की बात करने वालों को अपने राजनीतिक अतीत का भी आत्ममंथन करना चाहिए।
चाय पर चर्चा के दौरान डॉ. सिंह ने कहा कि उस समय एक दलित महिला मुख्यमंत्री की सुरक्षा और सम्मान को खतरे में डाला गया था। सामाजिक न्याय केवल चुनावी नारा नहीं, बल्कि आचरण का विषय है। जनता को दलों के इतिहास और उनके पिछले शासनकाल के आधार पर फैसला लेना चाहिए।
विज्ञापन

प्रदेश की कानून-व्यवस्था की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि योगी सरकार में यूपी माफियाराज और अपराध के खौफ से बाहर निकला है। मार्च 2017 से मई 2026 तक के अभियानों में हजारों अपराधियों पर सख्त कार्रवाई हुई है। जनता को माफियाराज की वापसी चाहने वालों से सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सिंह ने विकास पर चर्चा करते हुए बताया कि लखनऊ नगर निगम का बजट ₹900 करोड़ से बढ़कर ₹5,000 करोड़ हो चुका है, जिसे ₹10,000 करोड़ तक ले जाने का लक्ष्य है। अकेले सरोजनीनगर में 2,000 से अधिक सड़कें बनी हैं और औद्योगिक निवेश से युवाओं के लिए नए अवसर खुल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed