{"_id":"6aba46cca54fcaa5f10fdf25","slug":"member-of-sanitation-workers-commission-met-victims-families-in-lucknow-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: पीड़ित परिजनों से मिले सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य, सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दो की हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: पीड़ित परिजनों से मिले सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य, सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दो की हुई थी मौत
Mon, 28 Sep 2026 04:22 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 28 Sep 2026 04:22 PM IST
सार
राजधानी में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दो मजदूरों की मौत के बाद सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य पीड़ित परिजनों से मिले। घटना की जानकारी ली। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पीड़ित परिजनों से मिले सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
राजधानी लखनऊ में माल क्षेत्र के नबीपनाह गांव में चार माह पहले सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आकर जान गंवाने वाले मजदूर रिंकू और राजेश के परिजनों से सोमवार को राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य रवि रामू कालोसे ने मुलाकात की।
विज्ञापन
उन्होंने हादसे की जानकारी लेने के साथ परिवार को मिलने वाली सरकारी सहायता में हो रही देरी और कार्रवाई के बारे में पूछताछ की। पीड़ित परिजनों ने आयोग के सदस्य से अपनी समस्याएं बताईं। आयोग के सदस्य ने कहा कि सेप्टिक टैंक और सीवर की सफाई के दौरान श्रमिकों की सुरक्षा जरूरी है।
विज्ञापन
उन्होंने नियमानुसार हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान एडीओ पंचायत सुनील सिंह, सचिव सतगुरु, ग्राम प्रधान प्रकाश सिंह और इंस्पेक्टर नवाब अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन