{"_id":"6ac520fb8e9ee8c4380b3e0a","slug":"lucknow-strongman-demands-3-lakh-monthly-extortion-from-hospital-owner-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: अस्पताल संचालक से दबंग ने हर महीने मांगी तीन लाख की रंगदारी, आठ पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: अस्पताल संचालक से दबंग ने हर महीने मांगी तीन लाख की रंगदारी, आठ पर एफआईआर
Tue, 06 Oct 2026 09:55 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 06 Oct 2026 09:55 PM IST
सार
आरोपी घर के बाहर असलहा लहराते हुए निकलते हैं और परिवार की हत्या की धमकी देते हैं। आरोपी अस्पताल और एंबुलेंस का काम बंद कराने का दबाव भी बना रहे हैं।
विज्ञापन
- फोटो : इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर से मांगी रंगदारी।
विस्तार
हरदोई के अस्पताल संचालक लवलेश त्रिवेदी ने रायबरेली निवासी सलाउद्दीन पर प्रति माह तीन लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। लवलेश का आरोप है कि सलाउद्दीन के साथ एएस अस्पताल के संचालक समेत छह अन्य लोग भी शामिल हैं। पीड़ित की तहरीर पर चौक पुलिस ने सोमवार को आठ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
लवलेश के मुताबिक वह वर्तमान में चौक के लाजपतनगर में रहते हैं और ठाकुरगंज में क्राउन अस्पताल चलाते हैं। गोमतीनगर स्थित एएस अस्पताल का मालिक आलोक सिंह है। सलाउद्दीन, संजय त्रिवेदी, रिजवान, दिलीप, सैजी और एक अन्य युवक उसी अस्पताल में रहते हैं। आरोप है कि आलोक सिंह के संरक्षण में सभी आरोपी कई दिनों से रंगदारी मांग रहे हैं। आरोपी घर के बाहर असलहा लहराते हुए निकलते हैं और परिवार की हत्या की धमकी देते हैं। आरोपी लवलेश पर अस्पताल और एंबुलेंस का काम बंद कराने का दबाव भी बना रहे हैं।
सलाउद्दीन पर दर्ज हैं 25 से अधिक मामले
लवलेश के अनुसार, सलाउद्दीन के खिलाफ रायबरेली, लखनऊ और उन्नाव में 25 से अधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, गोहत्या, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट और एनडीपीएस एक्ट जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। लवलेश ने सलाउद्दीन को पेशेवर अपराधी और जिला बदर बताया है। इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय ने बताया कि मामले की तफ्तीश और विवेचना शुरू कर दी गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।