{"_id":"6af414acefd8d4183107b20b","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-mbd1026-2003191-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आज से तीन दिवसीय मजलिसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आज से तीन दिवसीय मजलिसें
विज्ञापन
आज से तीन दिवसीय मजलिसें
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। हजरत फातिमा जहरा (स.अ.) की शहादत की याद में बृहस्पतिवार (आज) से तीन दिवसीय मजलिसों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यालय आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद सादिक हुसैनी शीराजी की ओर से आयोजित मजलिसें 12, 13 और 14 नवंबर को प्रतिदिन शाम सात बजे नमाज-ए-मग़रिब के बाद इमामबाड़ा सैयद तक़ी साहब, अकबरी गेट, चौक में होंगी।
पहली मजलिस में मौलाना सैयद रज़ा अब्बास नकवी, दूसरी में मौलाना सैयद अफजल हैदर और तीसरी में मौलाना ज़हीर अब्बास खिताब करेंगे। आयोजकों ने मोमिनीन और मोमिनात से मजलिसों में शामिल होकर खिराज-ए-अकीदत पेश करने की अपील की है।