{"_id":"6abfb1e1f931c62ced0b8e44","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-mbd1026-1947974-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बारिश से हरी सब्जियों के तेवर तल्ख, रसोई का बजट बिगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बारिश से हरी सब्जियों के तेवर तल्ख, रसोई का बजट बिगड़ा
विज्ञापन
दुबग्गा मंडी में कई सब्जियों के दाम दोगुने तक पहुंचे, पहले एक किलो लेने वाले अब खरीद रहे आधा किलो
संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। तेज बारिश का असर अब सब्जियों की कीमतों पर भी दिखाई देने लगा है। दुबग्गा नवीन सब्जी एवं फल मंडी में हरी सब्जियों के दामों में अचानक उछाल आने से गृहणियों की रसोई का बजट बिगड़ गया है। जिन सब्जियों की लोग पहले एक किलो तक खरीदारी करते थे, अब महंगाई के चलते आधा किलो में ही काम चलाना पड़ रहा है। मंडी आढ़तियों के अनुसार लगातार बारिश से आवक प्रभावित होने के कारण सब्जियों के भाव बढ़े हैं।
भारतीय किसान एवं आढ़ती वेलफेयर एसोसिएशन दुबग्गा फल, सब्ज़ी मंडी अध्यक्ष नजमुद्दीन राईनी ने बताया लौकी पहले 12 रुपये किलो थी, जो अब 20 रुपये किलो बिक रही है। तोरई के दाम 30 से बढ़कर 40 रुपये किलो हो गए हैं। कद्दू 12 से बढ़कर 20 रुपये किलो पहुंच गया है। धनिया 40 से बढ़कर 80 रुपये किलो और मेथी 40 से बढ़कर 100 से 120 रुपये किलो हो गई है। पालक भी 30 से बढ़कर 60 से 70 रुपये किलो तक पहुंच गया है।इसी तरह करेला 20 से बढ़कर 30 रुपये, बैंगन 25 से बढ़कर 35 रुपये और शिमला मिर्च 25 से बढ़कर 40-45 रुपये किलो बिक रही है। भिंडी के दाम भी 20 से बढ़कर 40 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। प्याज 40, टमाटर 25 और लहसुन करीब 150 रुपये किलो बिक रहा है।आढ़तियों का कहना है कि बारिश के कारण सब्जियों की आवक सामान्य होने पर कीमतों में राहत मिलने की उम्मीद है।