लखनऊ। ज्ञान, बुद्धि और संस्कारों की कामना के साथ रविवार को आयोजित सरस्वती महाअर्चना में पांच हजार श्रद्धालु शामिल हुए। उपाध्याय विहसंत सागर महाराज के सान्निध्य में हो रही यह आराधना 26वें वर्ष में प्रवेश कर गई। इसमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से श्रद्धालु पहुंचे।
मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री सलाहकार अवनीश अवस्थी ने मां सरस्वती का आशीर्वाद लिया। बाबू कैलाश चंद्र जैन, कुशम और अभिषा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ जैन ने बताया कि उपाध्याय विहसंत सागर महाराज पिछले 25 वर्षों से निरंतर मां सरस्वती की आराधना कर रहे हैं। इसका उद्देश्य बच्चों और युवाओं में ज्ञान, एकाग्रता और संस्कारों का प्रसार करना है। आयोजन में संजय जैन और मीना जैन ने सौधर्म इंद्र, अमृत जैन और शिखा जैन ने कुबेर, विकास जैन परिवार ने चक्रवर्ती तथा निर्मल जैन और छाया जैन ने महायज्ञनायक के रूप में सहभागिता की। इस अवसर पर सपना जैन, मनीष जैन, आशु जैन, नीरज जैन, डॉ. वैभव जैन और डॉ. गुंजन जैन समेत कई लोग मौजूद रहे।

आशियाना स्थित कांशीराम सांस्कृतिक स्थल स्मृति उपवन में 26वीं सरस्वती महाअर्चना में उपस्थित उपा