फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Expanding Congress party support base will be first test for UP Congress President Mona

यूपी सियासत: मोना के सामने गठबंधन में तालमेल से लेकर संगठन मजबूत करने की चुनौती, जनाधार बढ़ाना पहली परीक्षा

Sun, 04 Oct 2026 12:15 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 04 Oct 2026 12:15 PM IST
सार

यूपी में आराधना मिश्रा मोना के सामने गठबंधन में तालमेल से लेकर संगठन मजबूत करने की चुनौती है। 2027 के चुनाव में सपा से सीटों का सामंजस्य और कांग्रेस का जनाधार बढ़ाना पहली परीक्षा होगी। आगे पढ़ें विस्तार से...

विज्ञापन
Expanding Congress party support base will be first test for UP Congress President Mona
आराधना मिश्रा मोना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश कांग्रेस की कमान संभालने वाली आराधना मिश्रा मोना के सामने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कई चुनौतियां हैं। लंबे समय से सत्ता से दूर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और सपा के साथ गठबंधन में सम्मानजनक सीटें हासिल करने की परीक्षा उनके सामने होगी।

विज्ञापन


राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के गठबंधन को लेकर सख्त रुख और उससे पैदा हुई असहजता भी उनके हटने की वजह बनी। ऐसे में मोना के लिए सपा के साथ तालमेल बनाना और गठबंधन में कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं को जगह दिलाना अहम होगा। संगठन जितना मजबूत होगा, सीटों के बंटवारे में कांग्रेस की दावेदारी उतनी ही प्रभावी हो सकेगी। 

विज्ञापन

अजय राय ने निष्क्रिय हो चुके कैडर को फिर सक्रिय करने और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने का प्रयास किया था। अब मोना को इस प्रयास को आगे बढ़ाते हुए कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार करना होगा। गठबंधन में प्रत्याशी चाहे किसी दल का हो, कांग्रेस को अपने मतदाताओं को उसके पक्ष में लामबंद करना होगा।

संगठन को अधिक सशक्त बनाना है : मोना

नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने कहा, पार्टी नेतृत्व का विश्वास मेरे लिए केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि उस विचार और विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प भी है जिससे मेरे परिवार की चार पीढ़ियों का अटूट और गौरवपूर्ण रिश्ता रहा है। पार्टी की विचारधारा, संविधान के मूल्यों और सामाजिक न्याय के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। प्रदेश में संगठन को और अधिक सशक्त बनाना तथा जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और सामूहिकता के साथ निर्वहन मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। रामपुर खास परिवार के लोगों के अपार स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद के लिए भी हृदय से कृतज्ञ हूं।
 
विज्ञापन

कहीं कोई नाराजगी नहीं : अजय

पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि मैं कार्यकर्ताओं से कहूंगा कि सब लोग डटकर राहुल गांधी और कांग्रेस को मजबूत करिए। हमें राहुल गांधी को 2029 में प्रधानमंत्री बनाना है तो इसके लिए डटना होगा। कहीं पर कोई नाराजगी नहीं, हम सब लोग एक परिवार हैं। आज पद है, कल फिर जाएगा, फिर आएगा। फिर पार्टी विचार करेगी। पार्टी का और सभी नेताओं का आर्शीवाद मेरे, हमारे साथ है। मोना जी को बधाई वो पार्टी को आगे ले जाएं। कार्यकर्ताओं का मनोबल नहीं टूटना चाहिए।

भाजपा वोट चोरी से जीत रही चुनाव

आराधना मिश्रा मोना ने वोट चोरी के खिलाफ हुए विरोध-प्रदर्शन में जेल भेजे गए निवर्तमान प्रदेश महासचिव अनिल यादव, जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर, राजेश कुमार, मनोज गौड़, राजेश गौतम उर्फ राजा गौतम और पंकज चौधरी की जमानत को न्याय की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा की जा रही वोट चोरी उजागर हो चुकी है। राहुल गांधी ने बहुत पहले ही इसका पर्दाफाश किया था। जनता को यह बात समझ में आ चुकी है कि भाजपा जनता के वोट से चुनाव नहीं जीत रही बल्कि देश के लोगों की वोट चोरी करके चुनाव जीत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed