{"_id":"6ac681cdfb2b970ba10ba70b","slug":"election-commission-is-gearing-up-for-2027-up-assembly-elections-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर एक्शन मोड में चुनाव आयोग, जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर एक्शन मोड में चुनाव आयोग, जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश
Wed, 07 Oct 2026 11:01 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:01 PM IST
सार
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर चुनाव आयोग तैयारियों में जुट गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलों के डीएम-एसएसपी के साथ बैठक करके जरूरी निर्देश दिए। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग और प्रदेश का मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस आयुक्तों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) और पुलिस अधीक्षकों (एसपी) के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में आगामी चुनावों को पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलों को एक सप्ताह के भीतर सेक्टर ऑफिसर और सेक्टर पुलिस ऑफिसर की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार चुनाव से चार माह पूर्व सेक्टर अधिकारियों की तैनाती आवश्यक है। लिहाजा संवेदनशील और सक्षम अधिकारियों को ही यह जिम्मेदारी दी जाए। नियुक्ति के तुरंत बाद जिलास्तर पर मास्टर ट्रेनर्स के जरिये इन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें।
विज्ञापन
इसके साथ ही सेक्टर अफसरों को अपने-अपने क्षेत्रों के मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथों) का स्थलीय निरीक्षण करने का आदेश दिया गया है। निरीक्षण के दौरान बूथों तक पहुंचने वाले रास्तों, बिजली, पानी, शौचालय, फर्नीचर, रैंप और छाया जैसी बुनियादी सुविधाओं की जांच की जाएगी। कमी पाए जाने पर संबंधित विभागों से समन्वय बनाकर उन्हें समय रहते दुरुस्त कराया जाएगा।

मूलभूत सुविधाओं का होगा स्थलीय निरीक्षण
रिणवा ने निर्देश दिए कि सेक्टर अफसरों को वल्नरेबिलिटी मैपिंग से जुड़ा ''फॉर्मेट वीएम-1'' समय पर उपलब्ध कराया जाए। इसमें पिछले चुनावों में दर्ज आपराधिक मुकदमों, जातिगत हिंसा, आचार संहिता उल्लंघन, जब्ती और पुनर्मतदान जैसी संवेदनशील जानकारियों का विवरण रहता है। इसके आधार पर अधिकारी अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।