फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Discussion on Poet Bewas held at the Sindhi Academy

Lucknow News: सिंधी अकादमी में कवि बेवस पर हुई चर्चा

Sun, 06 Sep 2026 02:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Discussion on Poet Bewas held at the Sindhi Academy
सिंधी अकादमी में शनिवार को कवि बेवस को किया गया याद।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी की ओर से शिक्षक दिवस पर शनिवार को इंदिरा भवन स्थित अकादमी कार्यालय में संगोष्ठी हुई। कार्यक्रम में कवि किशनचंद बेवस के साहित्य और शिक्षा में योगदान पर चर्चा हुई। अकादमी निदेशक अभिषेक कुमार अखिल, अनिल चंदानी, दुनीचंद, प्रकाश गोधवानी, कनिका गुरनानी और लाज लालवानी ने भगवान झूलेलाल पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुरू किया। सुधामचंद चंदवानी, इंदिरा मदान, मनीषा गोधवानी और भावना मंगलानी ने बेवस के साहित्य पर विचार रखे। बता दें कि किशनचंद बेवस सिंधी साहित्य के महान और सम्मानित कवि थे। उन्हें सिंधी कविता के आधुनिक दौर का प्रमुख रचनाकार माना जाता है। ''शीरीं शीर'' और ''गंगाजूं लहरू'' उनके चर्चित काव्य-संग्रह हैं। बच्चों के लिए भी उन्होंने सरल और कल्पनाशील कविताएं लिखीं। 23 सितंबर 1947 को लरकाना में उनका निधन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed