फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cases of early motherhood halved in Lucknow.

Lucknow News: लखनऊ में आधे हुए कम उम्र में मां बनने के मामले

Mon, 28 Sep 2026 03:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Cases of early motherhood halved in Lucknow.
लखनऊ। पांच वर्ष के दौरान लखनऊ में कम उम्र में मां बनने के मामले आधे रह गए हैं। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 (एनएफएचएस-6) में यह आंकड़ा एक फीसदी है। एनएफएचएस-5 में इसके मामले 2.1 फीसदी थे।
विज्ञापन


सितंबर में एनएफएचएस-6 के जनपदवार आंकड़े जारी किए गए हैं। इसमें 15 से 19 वर्ष की उम्र के दौरान मां बनने या फिर गर्भवती होने का ब्योरा दर्ज किया गया है। प्रदेश के आंकड़ों से तुलना करें तो लखनऊ की स्थिति और बेहतर नजर आती है। एनएफएचएस-6 में उत्तर प्रदेश में 15 से 19 वर्ष की 3.5 फीसदी किशोरियां मां या गर्भवती थीं। जिलेवार स्थिति में लखनऊ इस मामले 71वें स्थान पर है। वहीं, बहराइच में यह आंकड़ा सबसे अधिक 9.5 फीसदी दर्ज किया गया। मतलब हर 10 में एक मामला कम उम्र में मां बनने का है।
विज्ञापन


----

कम उम्र में गर्भधारण से मां और बच्चे दोनों पर असर

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की डॉ. मालविका मिश्रा के अनुसार, किशोरावस्था में शरीर गर्भावस्था और प्रसव के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं होता। इससे गर्भावस्था के दौरान एनीमिया, उच्च रक्तचाप और प्रसव संबंधी जटिलताओं का जोखिम बढ़ सकता है। कम उम्र की मां में पर्याप्त पोषण की कमी होने पर इसका असर गर्भस्थ शिशु के विकास पर भी पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

कम उम्र में गर्भधारण के प्रमुख जोखिम

- एनीमिया का खतरा बढ़ सकता है और पोषण की कमी गंभीर हो सकती है।

- गर्भावस्था संबंधी जटिलताओं और उच्च रक्तचाप जैसी समस्याओं का जोखिम रहता है।

- प्रसव के दौरान परेशानी की आशंका बढ़ सकती है।

- समय से पहले शिशु का जन्म और उसमें कम वजन का जोखिम बढ़ सकता है।

- किशोरावस्था में मां की पढ़ाई छूटने और आगे की शिक्षा प्रभावित होने की आशंका रहती है।

- कम उम्र में मातृत्व से मानसिक और सामाजिक दबाव भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed