फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP is preparing panel of candidates alongside reports on its MLAs In UP

यूपी: विधायकों की रिपोर्ट संग उम्मीदवारों का पैनल भी हो रहा तैयार, सत्ता विरोधी लहर थामने को भाजपा ने कसी कमर

Fri, 25 Sep 2026 03:07 PM IST
Bhupendra Singh हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, लखनऊ/नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, लखनऊ/नई दिल्ली Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 25 Sep 2026 03:07 PM IST
सार

भाजपा अपने विधायकों की रिपोर्ट संग उम्मीदवारों का पैनल भी तैयार कर रही है। यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सत्ता विरोधी लहर को थामने के लिए बीजेपी ने कमर कस ली है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
BJP is preparing panel of candidates alongside reports on its MLAs In UP
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा जीत की हैट्रिक की राह की कील कांटे दुरुस्त करने में जुट गई है। पार्टी की सबसे बड़ी सिरदर्दी बड़ी संख्या में विधायकों के खिलाफ नाराजगी है। इसका तोड़ निकालने के लिए पार्टी न सिर्फ जीती हुई सभी सीटों का सर्वे करा रही है, बल्कि विधायकों के खिलाफ गहरी नाराजगी वाली सीटों के लिए कार्यकर्ताओं से बातचीत के आधार पर उम्मीदवारों का पैनल भी तैयार कर रही है।

विज्ञापन


इस क्रम में पार्टी ने सबसे पहले ब्रज क्षेत्र और पूर्वी उत्तर प्रदेश को चुना है। इन दोनों क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन अच्छा नहीं था और 2022 के विधानसभा चुनाव में भी 2017 के मुकबाले कम सीटें मिली थीं।
विज्ञापन


इन दो क्षेत्रों की जीती हुई 140 से अधिक सीटों पर सर्वे का काम करीब-करीब पूरा हो चुका है। इनमें से मौजूदा विधायकों के खिलाफ नाराजगी वाली करीब 80 सीटों पर उम्मीदवारों का पैनल भी तैयार कर लिया गया है। पैनल स्थानीय कार्यकर्ताओं, ब्लॉक, तहसील और जिला स्तर के पदाधिकारियों की राय के बाद तैयार किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सहयोगी दलों की सीटों पर भी है नजर

पार्टी सहयोगी दलों की सीटों का भी सर्वे करा रही है। दरअसल पार्टी आगामी चुनाव से पूर्व सहयोगी दलों की सीटों का भी आकलन करना चाहती है, जिससे जरूरत पड़ने पर सीटों की अदला बदली या सहयोगी दलों की उम्मीदवार के चयन में सहायता की जा सके।

नवंबर में तैयार हो जाएगा पूरा पैनल

पार्टी की योजना नवंबर मध्य तक सभी सीटों पर उम्मीदवार का पैनल तैयार कर लेने की है, जिससे दिसंबर में उम्मीदवारों के चयन सहित चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया जा सके। पार्टी के सूत्र ने बताया कि टिकट वितरण में इस बार जीत की गारंटी को ही अंतिम मानक बनाया जाएगा। कौन कितनी बार जीता या संबंधित उम्मीदवार का पार्टी में कद को महत्व नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed