फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh challenges Yogi: Says BJP cannot find a candidate for Ayodhya; the CM should contest from there himse

अखिलेश की योगी को चुनौती: बोले- अयोध्या में भाजपा को प्रत्याशी नहीं मिल रहा, सीएम खुद वहां से लड़कर दिखाएं

Thu, 08 Oct 2026 06:12 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 08 Oct 2026 06:12 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विधानसभा चुनाव वहीं से लड़ने की चुनौती दी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा को प्रत्याशी नहीं मिल रहा और सर्वे में पार्टी पीछे है। अखिलेश ने अयोध्या के विकास, उचित मुआवजे और सामाजिक न्याय की बात कही तथा महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये देने का वादा किया।

विज्ञापन
Akhilesh challenges Yogi: Says BJP cannot find a candidate for Ayodhya; the CM should contest from there himse
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से विधानसभा चुनाव लड़ने की चुनौती दी। अखिलेश ने कहा कि भाजपा लगातार सर्वे करा रही है, लेकिन हर सर्वे में पीछे छूट रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा को अयोध्या में कोई प्रत्याशी नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े दावे करने वाले मुख्यमंत्री अगर इतने ही आश्वस्त हैं तो खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं।

विज्ञापन


अखिलेश यादव पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय के पैतृक गांव कृष्णापुर खानपुर रसूलाबाद में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल होने पहुंचे थे। हालांकि, कार्यक्रम स्थल से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में उन्होंने दर्शन नहीं किए। इसे लेकर भाजपा ने उन पर निशाना साधा।
विज्ञापन


Trending Videos

कृष्ण और सामाजिक न्याय का किया जिक्र

भागवत कथा में अखिलेश यादव ने भगवान कृष्ण के जीवन और उनके संदेश का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कृष्ण का जीवन सामाजिक न्याय, प्रेम, दया, अपनापन और बंधुत्व का संदेश देता है। ईश्वर और न्याय के दरबार में ऊंच-नीच का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कृष्ण-सुदामा की मित्रता और अर्जुन के सारथी के रूप में कृष्ण की भूमिका का उदाहरण देते हुए कहा कि वंचित लोगों को सम्मान देना ही सामाजिक न्याय है।

 

विज्ञापन

अयोध्या के विकास का किया वादा

अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर अयोध्या के विकास को और गति दी जाएगी। जमीन और मकान अधिग्रहण के मामलों में लोगों को उचित मुआवजा और बाजार भाव दिलाने का प्रयास होगा। उन्होंने महिलाओं को भविष्य में हर साल 40 हजार रुपये देने की बात भी कही। अखिलेश ने कहा कि इटावा में केदारेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद पवन पांडेय तारीख तय करें और पूरा समाजवादी पार्टी परिवार अयोध्या जाकर रामलला का आशीर्वाद लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed