फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A Centre of Excellence will be established at AKTU.

Lucknow News: एकेटीयू में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

Sun, 18 Oct 2026 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
A Centre of Excellence will be established at AKTU.
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) को केंद्र सरकार से 20 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मिला है। इसके तहत विश्वविद्यालय परिसर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा। यह मंजूरी इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के इंडिया एआई मिशन के तहत मिली है।
विज्ञापन

यह परियोजना चार वर्षों में क्रियान्वित की जाएगी। इसमें एमईआईटीवाई आठ करोड़ रुपये, यूपीडेस्को आठ करोड़ रुपये और औद्योगिक साझेदार आईबीएम चार करोड़ रुपये का फंड देगा। कुलपति जेपी पांडेय ने बताया कि इस प्रोजेक्ट से सहारनपुर से सोनभद्र तक के विद्यार्थियों को एआई में कार्य करने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में वर्तमान और भविष्य की जरूरतों के लिए खुद को तैयार कर सकेंगे। यह सेंटर एआई आधारित शोध, स्टार्टअप और उद्योगों के लिए नई तकनीकी विकसित करेगा। इससे रोजगार सृजन को भी बढ़ावा मिलेगा। लगभग दस हजार वर्गफुट में स्थापित यह सेंटर उन्नत शोध का केंद्र बनेगा।
विज्ञापन

स्टार्टअप और कौशल विकास
एआई तकनीक आधारित नए स्टार्टअप्स को उनके आइडिया से लेकर प्रोडक्ट डेवलपमेंट की पूरी सहायता मिलेगी। एसोसिएट डीन इनोवेशन अनुज कुमार शर्मा ने बताया कि छात्रों के कौशल विकास के लिए कार्यशालाएं, हैकाथॉन और प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। स्टार्टअप्स को मेंटरशिप, वित्तीय सहायता और नेटवर्किंग के अवसर मिलेंगे। यह सेंटर शिक्षकों, छात्रों और स्टार्टअप्स को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed