फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

UP MLC Chunav Live: मुजफ्फरनगर में भाजपा और सपा नेताओं में धक्का-मुक्की; शुरुआती दो घंटे में कहां कितना मतदान

Fri, 23 Oct 2026 12:04 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Sharukh Khan Updated Fri, 23 Oct 2026 12:04 PM IST
खास बातें

UP MLC Election 2026 Live Updates: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पांच खंड स्नातक और छह खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए मतदान जारी है। मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। इन चुनावों में कुल 14,81,310 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए 2,697 मतदान स्थल बनाए गए हैं। चुनाव मैदान में कुल 152 प्रत्याशी हैं। 

विज्ञापन
UP MLC Election 2026 Live Voting Underway for 11 Seats Candidates, Voter Turnout and Latest News
UP MLC Elections - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

11:57 AM, 23-Oct-2026

अलीगढ़ में मतदान जारी

आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए अलीगढ़ जिले में 10:00 बजे तक 6.50% शिक्षक और 7.23% स्नातक के लिए मतदान हुआ।
11:56 AM, 23-Oct-2026

वाराणसी खंड स्नातक मतदान

सोनभद्र
वाराणसी खंड स्नातक मतदान (प्रातः 10 बजे ) 
स्नातक 5.22% 
शिक्षक 13.69% 

भदोही
वाराणसी खंड स्नातक मतदान (प्रातः 10 बजे ) 
स्नातक 605 वोट 4.87%
शिक्षक 196 वोट 13.42%

चंदौली
वाराणसी खंड शिक्षक मतदान (प्रातः 10 बजे) चंदौली 
स्नातक: 5.59% 
शिक्षक: 12.43%
विज्ञापन
11:56 AM, 23-Oct-2026

जनपद मुजफ्फरनगर में एमएलसी मतदान 

जनपद  में 10 बजे तक कुल 56 मतदेय स्थल पर 
  • स्नातक  8.68 %  प्रतिशत मतदान हुआ है।
  • शिक्षक 14.5% प्रतिशत मतदान हुआ है।
11:55 AM, 23-Oct-2026

बदायूं में 10 बजे तक 13 प्रतिशत वोट पड़े

बदायूं में उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सबसे ज्यादा वोट बिल्सी बूथ पर 22 प्रतिशत पड़े हैं। यहां पर 309 में से 70 वोट पड़े हैं। जबकि सबसे कम वोट आसफपुर बूथ पर पड़े हैं। यहां 133 में से सिर्फ 6 वोट दस बजे तक पड़े। जिले के सभी बूथों पर कुल 13 प्रतिशत वोट पड़े हैं।
11:54 AM, 23-Oct-2026

दो घंटे में शिक्षक एमएलसी के 10.43 और स्नातक में 5.79 फीसदी मतदान

वाराणसी क्षेत्र स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार को सुबह आठ बजे से मतदान जारी है। सुबह 10 बजे तक दो घंटे में शिक्षक एमएलसी सीट पर 10.43 फीसदी और स्नातक एमएलसी सीट पर 5.79 फीसदी मतदान हुआ है। शुरुआती दो घंटे में शिक्षक सीट पर मतदान प्रतिशत स्नातक की तुलना में अधिक रहा।
11:53 AM, 23-Oct-2026

मेरठ में मतदान को लेकर उत्साह

मेरठ में सुबह से ही शिक्षक और स्नातक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए उत्साह के साथ पहुंच रहे हैं। सुबह से 10 बजे तक स्नातक के 6% और शिक्षक 4% वोट पड़ चुके हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
11:52 AM, 23-Oct-2026

सहारनपुर में मतदान जारी

विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए सहारनपुर में सुबह 10 बजे तक मतदान प्रतिशत इस तरह से हैं। 
- स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: 6.24 प्रतिशत
- शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 10.99 प्रतिशत
11:51 AM, 23-Oct-2026

स्नातक एमएलसी चुनाव में सुबह 10 बजे तक 7.38 फीसदी मतदान

इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार को सुबह आठ बजे से वोटिंग जारी है। शुरुआती दो घंटे में 7.38 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। मालूम हो कि स्नातक एमएलसी चुनाव में 10 जिलों में मतदान हो रहा है। निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2,64,233 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए 354 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
11:33 AM, 23-Oct-2026

अमरोहा में सुबह 10 बजे तक 18.8 प्रतिशत मतदान

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 में अमरोहा में सुबह 10 बजे तक 18.8 प्रतिशत मतदान हुआ।
11:31 AM, 23-Oct-2026

'उत्तर प्रदेश की जनता अराजकता को स्वीकार नहीं करेगी'

लखनऊ में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रहा कि भाजपा उम्मीदवार सभी 11 सीटों पर भारी अंतर से जीतेंगे। जनता का समर्थन बेहतर कानून-व्यवस्था, अच्छे बुनियादी ढांचे और विकसित भारत के विजन के साथ है... समाजवादी पार्टी ने सत्ता पाने और उसे बनाए रखने के लिए हमेशा अपराधियों और माफियाओं का साथ दिया है। उत्तर प्रदेश की जनता अराजकता को स्वीकार नहीं करेगी।"
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed